April 20, 2026

आज का राशिफल 5 अप्रैल 2025 :

मेष राशि- मेष राशि के जातकों को आज कारोबार में लाभ मिलेगा और कुछ लाभदायक डील भी हो सकती है। आर्थिक योजना आपकी सफल रहेगी और कमाई में भी वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में आज कुछ नया और रोमांचक करने का मौका मिल सकता है। मित्रों और रिश्तेदारों के साथ धार्मिक यात्रा के भी योग बनेंगे। स्वास्थ्य और बच्चों की शिक्षा पर ध्यान देना होगा। कुछ अनचाहे खर्च भी होंगे।w

 

आज भाग्य 90% आपके पक्ष में रहेगा। शनि चालीसा का पाठ करें और पीपल को जल दें।

 

वृषभ राशि- वृषभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन सकारात्मक है और इनको भाग्य आज हर क्षेत्र में खुशी और सफलता प्रदान करेगा। आप अपनी योजना के अनुसार आज काम को अंजाम दे पाएंगे। बिजनेस में भी दिन आपके पक्ष में रहेगा और कमाई भी आपकी अच्छी होगी। पारिवारिक जीवन में मान सम्मान बढ़ेगा और कोई गलतफहमी है तो वह भी दूर हो सकती है। सरकारी क्षेत्र के काम में आप आज सफलता प्राप्त कर सकते हैं।

 

आज भाग्य 90% आपके पक्ष में रहेगा। गुरुजनों एवं वरिष्ठ लोगों से आपको आशीर्वाद लेना चाहिए। किसी छोटी कन्या को फल देना चाहिए।

 

मिथुन राशि- मिथुन राशि के जातकों के लिए आज शनिवार का दिन सामान्य रहेगा। आपके ऊपर कई तरह के काम का दबाव रह सकता है जिसे आप एक-एक करके पूरा कर पाएंगे। स्वास्थ्य कुछ नरम रहेगा इसलिए सेहत पर ध्यान देने की जरूरत है। आज इस राशि की महिला अपने बात व्यवहार से परिवार में सामंजस्य और तालमेल बन सकती है। लव लाइफ में आपकी खुशियां बनी रहेगी। प्रेमी के साथ आप आज वक्त बिता सकते हैं।

 

आज भाग्य 83% आपके पक्ष में रहेगा। शिव चालीसा का पाठ करें।

 

कर्क राशि- आज का दिन कर्क राशि के जातकों के लिए अनुकूल रहेगा। आपका मन आज कई ओर भटकेगा और आप भावुक एवं रचनात्मक रहेंगे। आपको किसी मामले में मध्यस्थ की भूमिका निभानी होगी और इससे आपका सम्मान और प्रभाव बढेगा। कार्य व्यवसाय में कुछ परेशानी आ सकती है लेकिन अंततः आपकी कमाई आज अच्छी होगी। धर्म कर्म के काम की ओर भी आपका मन आज आकर्षित होंगा। खान पान संबंधी मामलों में आप अपना ध्यान रखें।

 

आज भाग्य 76% आपके पक्ष में रहेगा। सफ़ेद वस्तु का दान करें।

 

सिंह राशि- सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा। आप पर आज आलस्य हावी रह सकता है, इससे आपको बचना होगा। परिवार का सहयोग आपको मिलता रहेगा इससे आपके कुछ जरूरी काम पूरे होंगे। आर्थिक मामलों में दिन सामान्य रहेगा। लेकिन आप बचत कर पाने में सफल रहेंगे। दोपहर के बाद का समय आपके पक्ष में दिख सकता है। बच्चों के साथ आपका तालमेल बना रहेगा। आप किसी मनोरंजक कार्यक्रम का भी आनंद ले सकते हैं। किसी मित्र से मुलाकात हो सकती है।

 

आज भाग्य 81% आपके पक्ष में रहेगा। शिवलिंग का दूध से अभिषेक करना आपके लिए शुभ फलदायी होगा।

 

कन्या राशि- कन्या राशि के लिए आज का दिन योजनाओं को पूरा करने का रहेगा। आप अपनी कार्ययोजना को आज बेहतर तरीके से अंजाम दे पाएंगे। आपको अपनी मेहनत का आज पूरा लाभ और प्रतिफल मिलेगा। पारिवारिक जीवन भी आज आपका सुखद रहेगा। धर्म कर्म के काम में आपकी आज रुचि रहेगी। आप अपने किसी शौक को पूरा कर पाएंगे। आपके घर पर आज मित्रों और संबंधियों का आगमन हो सकता है। इस राशि के छात्रों का प्रदर्शन भी आज अच्छा रहेगा। आप आज विदेशी क्षेत्र से भी लाभ प्राप्त कर सकेंगे।

 

आज भाग्य 84% आपके पक्ष में रहेगा। राहु के मंत्र का जप करना आपके लिए लाभदायक होगा।

 

तुला राशि- तुला राशि के जातकों को आज अपने काम पर ध्यान देना चाहिए दूसरों के मामलों से आप दूरी रखें तो यह आपके लिए बेहतर होगा। आपको आज रिश्तों में तालमेल बनाकर रखना होगा। आपकी किसी बात से आपके कुछ रिश्तेदार नाराज हो सकते हैं इसलिए बातचीत में आपको अपना ध्यान रखना होगा। खर्च पर आपको आज कंट्रोल करना होगा, कुछ अनचाहे खर्च भी आज आपके हो सकते हैं। वैवाहिक जीवन में आपके प्रेम बना रहेगा लेकिन जीवनसाथी के लिए समय कम दे पाएंगे। किसी कारण से यात्रा का भी संयोग बनेगा।

 

आज भाग्य 80% आपके पक्ष में रहेगा। शनि स्तोत्र का पाठ लाभदायक रहेगा।

 

वृश्चिक राशि- वृश्चिक राशि के लोगों को आज भाग्य का साथ मिलने से अपने तमाम प्रयास में सफलता मिलेगी। आपको आज अप्रत्याशित लाभ मिलने की संभावना है। आज किसी अनजान व्यक्ति से आपको सहयोग मिल सकता है। आप जोखिम वाले कार्य में भी अपनी किस्मत आजमा सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों को आज कार्यस्थल पर तालमेल बनाकर काम करना होगा,नहीं तो आज आपका काम अटक सकता है। सहकर्मी से वाद विवाद से बचें। वैवाहिक जीवन में आज आपसी सामंजस्य बना रहेगा। और परिवार के साथ मनोरंजक कार्यक्रम का आनंद भी लेंगे।

 

आज भाग्य 88% आपके पक्ष में रहेगा। छोटी कन्याओं को उपहार और मिठाई देना शुभ रहेगा।

 

धनु राशि- धनु राशि के लिए आज शनिवार का दिन मिलाजुला रहने वाला है। कार्य व्यवसाय में किसी के अनावश्यक हस्तक्षेप के कारण आप मानसिक रूप से परेशान हो सकते हैं। वैसे आपको आज कुछ नए अवसर भी मिलेंगे जो आपके लिए लाभदायक रहेंगे। किसी की सुनी सुनाई बातों से मन भ्रमित हो सकता है इससे आपको आज बचना चाहिए। आर्थिक मामलों में दिन लाभदायक रहेगा। आप आज अपने शौक की चीजों और खान पान पर धन खर्च कर सकते हैं। धर्म कर्म और दान पुण्य भी आपके हाथों आज हो सकता है। आपके लिए सलाह है कि प्रलोभन से बचें।

 

आज भाग्य 82% आपके पक्ष में रहेगा। दुर्ग देवी के 32 नाम स्तोत्र का पाठ करें।

 

मकर राशि- मकर राशि के जातक आज मौज मस्ती के मूड में रहेंगे। आपको आज अपने कार्य व्यवसाय में लाभ का मौका मिलता रहेगा। आपके कुछ नए संपर्क भी आज बनेंगे जो आपके लिए लाभदायक रहेंगे। परिवार के साथ आज किसी मुद्दे पर विचार सलाह कर सकते हैं जिससे आपकी कोई उलझन और समस्या हल हो सकती है। सेहत के मामले में दिन नरम गरम रहेगा इसलिए स्वास्थ्य संबंधी मामलों में आपको अपना ध्यान रखना होगा। दान पुण्य भी आज आप कर सकते हैं।

 

आज भाग्य 89% आपके पक्ष में रहेगा। जरूरतमंदों को वस्त्र एवं भोजन दान करें।

Share this content:

About The Author

error: Content is protected !!