IIFA अवार्ड्स 2025: सितारों का जयपुर में भव्य जमावड़ा, होस्ट करेंगे कार्तिक आर्यन और करण जौहर
इंटरनेशनल इंडियन फिल्म एकेडमी अवॉर्ड्स (IIFA) का मंच एक बार फिर सज चुका है और बॉलीवुड के सितारे इस शानदार इवेंट के लिए जयपुर पहुंच चुके हैं। 8 और 9 मार्च को होने वाले इस भव्य अवॉर्ड फंक्शन का सिलसिला 7 मार्च से ही शुरू हो गया है, जब सितारे जयपुर पहुंचने लगे। इस साल जयपुर में आयोजित हो रहे IIFA अवॉर्ड्स में सितारों का जलवा देखने को मिलेगा।
शाहरुख खान और माधुरी दीक्षित पहुंचे जयपुर
7 मार्च को बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान जयपुर पहुंचे। एयरपोर्ट पर उनके स्वागत के लिए भारी भीड़ जमा हो गई और लोग उनकी एक झलक पाने के लिए बेहद उत्साहित थे। शाहरुख खान के साथ ही बॉलीवुड की धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित भी इस इवेंट के लिए जयपुर पहुंच चुकी हैं। माधुरी दीक्षित इस अवॉर्ड फंक्शन में परफॉर्म भी करने वाली हैं, और उनके परफॉर्मेंस को लेकर फैंस में जबरदस्त उत्साह है।
ज्यादातर बड़े सितारे जयपुर पहुंच चुके हैं
शाहरुख खान और माधुरी दीक्षित के अलावा, शाहिद कपूर, बॉबी देओल, कृति सेनन, करीना कपूर, कार्तिक आर्यन, मीका सिंह, विजय वर्मा, अभिषेक बनर्जी, नसुरत भरूचा, अपारशक्ति खुराना समेत कई अन्य सितारे भी जयपुर पहुंच चुके हैं। ये सभी मिलकर IIFA के इस भव्य आयोजन को यादगार बनाने के लिए तैयार हैं। इसके साथ ही ऑस्कर विनिंग फिल्म ‘द एलिफेंट व्हिस्परर्स’ की प्रोड्यूसर गुनीत मोंगा भी इस इवेंट का हिस्सा बनने के लिए जयपुर आ चुकी हैं। बॉबी देओल, शाहिद कपूर और कार्तिक आर्यन के बीच मिलनसार अंदाज भी देखने को मिला, जब बॉबी देओल ने इन्हें गले लगाया।
IIFA 2025 का होस्टिंग करेंगे कार्तिक आर्यन और करण जौहर
इस बार IIFA अवॉर्ड्स को होस्ट करने की जिम्मेदारी बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता कार्तिक आर्यन और फिल्म निर्माता करण जौहर को दी गई है। पिछले साल शाहरुख खान ने अवॉर्ड फंक्शन की मेज़बानी की थी, लेकिन इस बार ये नया जनरेशन के सितारे शो की होस्टिंग करेंगे। कार्तिक आर्यन अपनी फिल्मों ‘भूल भुलैया 3’ और ‘सत्य प्रेम की कथा’ के जरिए दर्शकों का मनोरंजन करते रहे हैं, और उनकी होस्टिंग भी शानदार होने की उम्मीद है।
परफॉर्मेंस और अवॉर्ड्स का रोमांच
इस शानदार शाम में शाहरुख खान, शाहिद कपूर, माधुरी दीक्षित, करीना कपूर, और कृति सेनन जैसे बड़े सितारे अपनी परफॉर्मेंस देंगे, जो दर्शकों के लिए एक शानदार अनुभव साबित होगा। IIFA में हर साल की तरह कई अवॉर्ड्स भी दिए जाएंगे, जिसमें बेस्ट एक्टर, बेस्ट एक्ट्रेस, बेस्ट फिल्म समेत कई और कैटेगरी में विजेताओं का ऐलान किया जाएगा।
जयपुर में हो रहे इस आयोजन का आकर्षण
अब सवाल ये है कि इस बार IIFA अवॉर्ड्स में कौन सा स्टार छाएगा? कौन सी फिल्म और अभिनेता सबसे ज्यादा अवॉर्ड्स अपने नाम करेंगे? इन सब सवालों के जवाब 8 और 9 मार्च को मिलेंगे, जब जयपुर में ये ग्लैमरस इवेंट होगा और सितारों का जलवा देखने को मिलेगा।
Share this content:
