April 21, 2026

विद्या बालन AI जनरेटेड वीडियोज को लेकर हुईं चिंतित, फैंस से की अहम अपील

बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस विद्या बालन इन दिनों एक नए संकट से जूझ रही हैं। हाल ही में, उनके कुछ वीडियो सोशल मीडिया और व्हाट्सएप पर वायरल हो रहे हैं, जो असल में AI द्वारा जनरेट किए गए हैं। इन वीडियोस में विद्या बालन की तस्वीरें और आवाज़ का इस्तेमाल किया गया है, जबकि उनका इन वीडियोज से कोई लेना-देना नहीं है। विद्या बालन ने इस गंभीर मसले पर अपनी चिंता जताई और अपने फैंस को इससे सावधान रहने की सलाह दी।

विद्या ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया जिसमें ‘स्कैम अलर्ट’ लिखा था। इस वीडियो में उन्होंने एक नोट भी साझा किया, जिसमें उन्होंने स्पष्ट किया कि व्हाट्सएप और सोशल मीडिया पर जो वीडियो सर्कुलेट हो रहे हैं, वो AI द्वारा जनरेट किए गए हैं और पूरी तरह से फर्जी हैं।

विद्या बालन की अपील: “AI जनरेटेड कंटेंट से सावधान रहें”

विद्या ने अपने फैंस से कहा, “मैं ये स्पष्ट करना चाहती हूं कि इन वीडियोस का क्रिएशन और इन्हें फैलाने में मेरा कोई हाथ नहीं है। मैं किसी भी तरह से इस कंटेंट को एंडोर्स नहीं करती हूं। जो भी दावे वीडियो में किए जा रहे हैं, उन्हें मुझसे नहीं जोड़ा जाना चाहिए, क्योंकि ये वीडियो मेरी राय और काम का प्रतिनिधित्व नहीं करते।”

उन्होंने अपनी पोस्ट में और भी कहा, “मैं सभी से अनुरोध करती हूं कि किसी भी जानकारी को शेयर करने से पहले उसे वेरीफाई जरूर करें और ऐसे AI जनरेटेड कंटेंट से सावधान रहें। ये वीडियो पूरी तरह से नकली हैं।”

AI द्वारा बनाए गए कंटेंट से बॉलीवुड सितारे भी परेशान

यह पहली बार नहीं है जब किसी बॉलीवुड स्टार ने AI के कारण चिंता जाहिर की है। आए दिन सोशल मीडिया पर AI द्वारा बनाई गई तस्वीरें और वीडियो वायरल होते रहते हैं, जिन्हें असल वीडियो और तस्वीरों के रूप में पेश किया जाता है। फैंस के लिए इन वीडियोस की असलियत पहचान पाना बेहद मुश्किल हो जाता है, जैसा कि विद्या बालन के वायरल वीडियो के मामले में हुआ है।

विद्या बालन की फिल्म ‘भूल भुलैया 3’ रही बड़ी हिट

बॉलीवुड की इस टैलेंटेड अभिनेत्री की प्रोफेशनल लाइफ की बात करें तो, विद्या बालन ने 2024 में ‘भूल भुलैया 3’ फिल्म में शानदार प्रदर्शन किया। इस फिल्म में उनके साथ तृप्ति डिमरी, माधुरी दीक्षित और कार्तिक आर्यन जैसे बड़े सितारे थे। फिल्म को दर्शकों ने खूब सराहा, और वर्ल्डवाइड इसने 389 करोड़ रुपये की कमाई की। हालांकि, विद्या बालन के फैंस अब उनकी अगली फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, लेकिन अभी तक उनकी किसी नई फिल्म का ऐलान नहीं किया गया है।

Share this content:

About The Author

error: Content is protected !!