April 22, 2026

रायबरेली में तंत्र-मंत्र के नाम पर 10 साल के बच्चे की दर्दनाक बलि, चौंकाने वाला खुलासा

उत्तर प्रदेश के रायबरेली में 10 साल के मासूम की बेरहमी से हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। 18 फरवरी को बच्चे का शव तालाब में मिला था, जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू की। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया, जिनके खुलासे ने सभी को झकझोर कर रख दिया।

 

सलोन कोतवाली क्षेत्र के राजा का पुरवा मजरे समसपुर खालसा गांव में रहने वाले राकेश कुमार के बेटे सुधीर गौतम की हत्या के पीछे एक खौफनाक वजह सामने आई। पुलिस के अनुसार, इस जघन्य अपराध को सुधीर के दूर के रिश्तेदार दिलबाग गौतम और एक तांत्रिक गुड्डू बाबा ने मिलकर अंजाम दिया। दिलबाग ने तांत्रिक की बातों में आकर मासूम की बलि दे दी, ताकि उसकी बीमार मां ठीक हो जाए और उसे गड़ा हुआ धन मिल सके।

 

तांत्रिक ने दिया था ‘बलि’ का सुझाव

 

गिरफ्तारी के बाद दिलबाग गौतम ने बताया कि उसकी मां लंबे समय से बीमार थी। जब उसने तांत्रिक गुड्डू बाबा से उपाय पूछा तो बाबा ने उसे नाबालिग लड़के की बलि देने को कहा, जिससे उसकी मां स्वस्थ हो जाएगी और उसे गड़ा हुआ धन भी मिलेगा।

 

मासूम को घर से उठा ले गया और…

 

18 फरवरी को दिलबाग ने अपने ही रिश्तेदार सुधीर को बहला-फुसलाकर घर से उठाया और तांत्रिक के पास ले गया। वहां, गुड्डू बाबा ने धारदार हथियार से उसकी हत्या कर दी और शव को तालाब में फेंक दिया।

 

जब बच्चा लापता हुआ, तो परिवार ने पुलिस को सूचना दी। जांच के बाद पुलिस ने दिलबाग और गुड्डू बाबा को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से हत्या में इस्तेमाल हथियार भी बरामद किया गया है।

 

इस भयावह घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस अब इस मामले की गहराई से

जांच कर रही है।

 

Share this content:

About The Author

error: Content is protected !!