April 21, 2026

LOC पर फिर साजिश! पाकिस्तान की फायरिंग से बढ़ा तनाव, सेना ने घेरा इलाका

जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में बुधवार को पाकिस्तान की ओर से नियंत्रण रेखा (LOC) पर अचानक फायरिंग कर तनाव बढ़ाने की कोशिश की गई। पाकिस्तान की इस नापाक हरकत के बाद भारतीय सेना ने तुरंत जवाबी कार्रवाई शुरू कर दी और पूरे इलाके की घेराबंदी कर सर्च ऑपरेशन तेज कर दिया।

 

हमले के बाद बढ़ाई गई सुरक्षा

 

सूत्रों के मुताबिक, इस फायरिंग में कोई हताहत नहीं हुआ, लेकिन हमलावर मौके से फरार हो गए। सेना ने अतिरिक्त बल तैनात कर किसी भी संभावित खतरे से निपटने के लिए मोर्चा संभाल लिया है।

 

LOC पर बढ़ती घटनाएं, बढ़ी चिंता

 

गौरतलब है कि हाल ही में भारत-पाकिस्तान के बीच फ्लैग मीटिंग हुई थी, जिसमें शांति बनाए रखने पर सहमति बनी थी। लेकिन इसके बावजूद पाकिस्तान लगातार सीजफायर का उल्लंघन कर रहा है। इससे पहले पुंछ सेक्टर में भी भारतीय चौकियों पर फायरिंग की गई थी, जिसका सेना ने मुंहतोड़ जवाब दिया।

 

LOC पर सेना हाई अलर्ट पर

 

भारतीय सेना और सुरक्षा एजेंसियां लगातार LOC की निगरानी कर रही हैं और किसी भी स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। पाकिस्तान की हर साजिश का करारा जवाब देने के लिए भारतीय सेना

मुस्तैद है।

 

Share this content:

About The Author

error: Content is protected !!