फिल्मों से राजनीति तक: सोनिया मान का नया सफर, आप में हुईं शामिल!
पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस सोनिया मान ने राजनीति में कदम रखते हुए आम आदमी पार्टी (AAP) ज्वाइन कर ली है। दिल्ली के मुख्यमंत्री और पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई और स्वागत किया।
सोनिया मान का बड़ा बयान
सोनिया मान ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट कर कहा, “आज मैं आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल से जुड़कर सम्मानित महसूस कर रही हूं। मैं पंजाब और उसके लोगों की समृद्धि और प्रगति के लिए पूरी तरह समर्पित रहूंगी।”
पंजाब में AAP की सियासी रणनीति
दिल्ली चुनाव में मिली हार के बाद AAP अब पूरी ताकत पंजाब में झोंक रही है, जहां दो साल बाद विधानसभा चुनाव होने हैं। पार्टी ने हाल ही में अपने सभी विधायकों और सांसदों को दिल्ली बुलाकर एक महत्वपूर्ण बैठक भी की थी, जिससे साफ है कि AAP अब पंजाब में अपनी पकड़ मजबूत करने के मिशन पर है।
कौन हैं सोनिया मान?
38 वर्षीय सोनिया मान सिर्फ पंजाबी फिल्मों तक सीमित नहीं रहीं, बल्कि उन्होंने मलयालम, मराठी, तेलुगू और हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में भी अपनी पहचान बनाई। हल्द्वानी में जन्मी और अमृतसर से पढ़ाई करने वाली सोनिया किसान आंदोलन के दौरान भी काफी सक्रिय रहीं।
क्या राजनीति में भी चलेगा सोनिया मान का जादू?
अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या सोनिया मान फिल्मी दुनिया की तरह राजनीति में भी छा पाएंगी या यह सिर्फ एक राजनीतिक प्र
योग साबित होगा?
Share this content:
