महिला दिवस पर पीएम मोदी की खास पहल—सोशल मीडिया अकाउंट्स सौंपेंगे प्रेरणादायी महिलाओं को

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 119वें एपिसोड में महिला दिवस पर एक अनोखी पहल की घोषणा की। उन्होंने कहा कि इस बार 8 मार्च को वह अपने एक्स (Twitter) और इंस्टाग्राम अकाउंट्स देश की कुछ प्रेरणादायक महिलाओं को एक दिन के लिए सौंपेंगे।

 

पीएम मोदी ने बताया कि ये वे महिलाएं होंगी जिन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं और समाज में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। इस पहल के जरिए वे अपने अनुभव और सफलता की कहानियां देशवासियों से साझा करेंगी। उन्होंने इच्छुक महिलाओं को NaMo App पर विशेष फोरम के माध्यम से इस अवसर का हिस्सा बनने के लिए आमंत्रित किया।

 

इसरो और AI में भारत की मजबूत पहचान

 

पीएम मोदी ने अपने संबोधन में इसरो की 100वीं रॉकेट लॉन्चिंग की भी चर्चा की और बताया कि बीते 10 वर्षों में भारत ने 460 सैटेलाइट्स लॉन्च की हैं, जिनमें कई विदेशी उपग्रह भी शामिल हैं। उन्होंने यह भी कहा कि इसरो में नारी शक्ति की भागीदारी लगातार बढ़ रही है।

 

इसके अलावा, उन्होंने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) में भारत की प्रगति पर भी जोर दिया। हाल ही में पेरिस में हुए AI सम्मेलन में भारत की इस क्षेत्र में बढ़ती ताकत की सराहना की गई। पीएम मोदी ने कहा कि भारत इस क्षेत्र में तेजी से अपनी मजबूत पहचान बना

रहा है।

 

Share this content:

About The Author