April 25, 2026

रायपुर में आयकर विभाग की बड़ी कार्रवाई: 108 एम्बुलेंस सेवा कंपनी पर 30 करोड़ की टैक्स चोरी का खुलासा!

रायपुर | छत्तीसगढ़ में 108 एम्बुलेंस सेवा देने वाली ‘जय अंबे इमरजेंसी सर्विसेज’ कंपनी बड़े पैमाने पर टैक्स चोरी में फंसी है! आयकर विभाग की टीम ने जब कंपनी के ऑफिस और निदेशकों के घरों पर छापा मारा, तो चौंकाने वाले खुलासे हुए।

फर्जी बिलिंग से हो रही थी करोड़ों की हेराफेरी!

जांच में सामने आया कि कंपनी ने अपनी स्थापना लागत और खर्चों को बढ़ा-चढ़ाकर दिखाया था और फर्जी बिलिंग के जरिए टैक्स चोरी कर रही थी। इनकम टैक्स रिटर्न (ITR) और अन्य रिकॉर्ड में भारी खर्च दिखाकर कंपनी ने अपना मुनाफा कम दर्शाया, ताकि कर देनदारी से बचा जा सके।

कर्मचारियों के वेतन में भी गड़बड़ी, 30 करोड़ की चोरी कबूली!

आयकर विभाग ने जब पूछताछ शुरू की, तो कंपनी के संचालकों ने 30 करोड़ की टैक्स चोरी स्वीकार कर ली। उन्होंने यह भी माना कि कर्मचारियों के वेतन और भत्तों में गड़बड़ी की गई थी।

दो निदेशक गिरफ्तार, तीसरा अब भी फरार!

छापेमारी के दौरान तीन निदेशकों में से दो – धर्मेंद्र सिंह और जोगेंद्र सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया, लेकिन अमरेंद्र सिंह मौके से फरार हो गया। उसकी तलाश जारी है।

संदिग्ध लेनदेन के दस्तावेज मिले, छानबीन जारी

जांच में पता चला कि कंपनी किराए के भवन में होने के बावजूद असामान्य रूप से अधिक खर्च दर्शा रही थी। टीम ने अकाउंट्स डिपार्टमेंट से तीन डेस्कटॉप और चार लैपटॉप जब्त किए और उनकी गहन जांच की जा रही है।

अब आगे क्या?

आयकर विभाग की इस कार्रवाई ने राज्य में टैक्स चोरी करने वालों में हड़कंप मचा दिया है। क्या जय अंबे इमरजेंसी सर्विसेज के अन्य घोटाले भी सामने आएंगे? क्या फरार निदेशक जल्द पकड़ा जाएगा? जांच जारी है, और आने वाले दिनों में और बड़े खुलासे हो सकते हैं!

Share this content:

About The Author

error: Content is protected !!