April 25, 2026

‘केसरी वीर’ का टीजर आया सामने, सूरज पंचोली, सुनील शेट्टी और विवेक ओबेरॉय की धमाकेदार जोड़ी

2015 में ‘हीरो’ फिल्म से बॉलीवुड में कदम रखने वाले सूरज पंचोली अब अपनी अगली फिल्म ‘केसरी वीर’ में एक नए अवतार में नजर आने वाले हैं। यह एक पीरियड ड्रामा फिल्म है, जिसका टीजर हाल ही में रिलीज किया गया है, और टीजर ने ही दर्शकों में जबरदस्त उत्सुकता जगा दी है।

फिल्म में सूरज पंचोली हमीरजी गोहिल का किरदार निभा रहे हैं, जो 14वीं शताब्दी में गुजरात के सोमनाथ मंदिर को बचाने के लिए वीरता से लड़े थे। टीजर में सूरज के साथ सुनील शेट्टी भी युद्ध में उनका साथ देते हुए नजर आ रहे हैं। वहीं, विवेक ओबेरॉय इस फिल्म में निगेटिव किरदार में होंगे, जो कहानी को और भी दिलचस्प बना रहे हैं।

टीजर की शुरुआत एक शक्तिशाली वॉयसओवर से होती है, जिसमें कहा जाता है, “अहिंसा मनुष्य का सबसे बड़ा धर्म है, लेकिन धर्म की रक्षा के लिए हिंसा उससे भी बड़ा धर्म है,” जो फिल्म की पूरी थीम को बखूबी दर्शाता है। इसके बाद युद्ध और साहसिक दृश्यों की झलक दिखाई जाती है, जो दर्शकों को थ्रिल कर देती है।

फिल्म में आकांक्षा शर्मा भी मुख्य भूमिका में हैं, जो इस फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं। सोशल मीडिया पर अपनी बड़ी फैन फॉलोइंग रखने वाली आकांक्षा को इंस्टाग्राम पर 10 लाख से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं, और अब वह इस फिल्म में अपनी एक्टिंग का जादू दिखाने को तैयार हैं।

फिल्म ‘केसरी वीर’ 14 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। टीजर ने दर्शकों को फिल्म के लिए और भी अधिक उत्साहित कर दिया है, और अब हर कोई फिल्म के ट्रेलर का इंतजार कर रहा है, जो जल्द ही सामने आएगा।

Share this content:

About The Author

error: Content is protected !!