April 25, 2026

मुनव्वर फारूकी ने किया समय रैना का समर्थन, कहा- “वह जल्द और मजबूती से लौटेगा”

स्टैंडअप कॉमेडियन और बिग बॉस 17 के विजेता मुनव्वर फारूकी ने हाल ही में विवादों में घिरे यूट्यूब शो होस्ट समय रैना के समर्थन में अपना पक्ष रखा है। मुनव्वर ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट साझा करते हुए लिखा, “कला स्प्रिंग की तरह है, जितना दबाओगे, उतना ऊपर उठेगी। समय रैना जल्द ही और ज्यादा मजबूती से लौटेगा।”

यह समर्थन उस वक्त आया जब ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ शो में रणवीर इलाहाबादिया की एक विवादास्पद टिप्पणी ने पूरे शो को विवादों में डाल दिया। इस विवाद में शो के होस्ट समय रैना, अपूर्वा मखीजा और रणवीर इलाहाबादिया सहित करीब 40 लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज की गई है। मुंबई और असम पुलिस इस मामले की जांच में जुटी हुई है।

मुनव्वर फारूकी के अलावा, उर्फी जावेद, राखी सावंत, पूनम पांडे, एली गोनी और फिल्म निर्देशक विवेक अग्निहोत्री ने भी समय रैना के पक्ष में आवाज उठाई है।

विवाद बढ़ने के बाद यूट्यूब ने संबंधित वीडियो को हटा दिया है, और समय रैना ने भी अपने सभी वीडियो डिलीट करने की जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए दी।

अब सभी की नजरें इस पर हैं कि रणवीर इलाहाबादिया और अन्य आरोपियों की पुलिस पूछताछ में क्या नया खुलासा होता है, और यह मामला किस दिशा में आगे बढ़ता है।

Share this content:

About The Author

error: Content is protected !!