महाकुंभ के अंतिम स्नान पर CM योगी की पैनी नजर—कंट्रोल रूम से पल-पल की निगरानी!

प्रयागराज: महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर महाकुंभ 2025 का अंतिम स्नान हो रहा है, और इस ऐतिहासिक क्षण पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पूरी तरह एक्टिव नजर आए।

 

सुबह 4 बजे से कंट्रोल रूम में मोर्चा संभाला

 

गोरखपुर प्रवास के दौरान गोरखनाथ मंदिर में विशेष कंट्रोल रूम स्थापित किया गया, जहां से CM योगी ने भोर से ही व्यवस्थाओं की मॉनिटरिंग शुरू कर दी। वे टीवी पर लाइव फीड के जरिए श्रद्धालुओं की भीड़, प्रशासनिक व्यवस्था और सुरक्षा इंतजामों पर नजर रखते रहे।

 

सुरक्षा और सुविधाओं पर कड़े निर्देश

 

CM योगी ने श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। अधिकारियों को आदेश दिया गया कि घाटों पर सुरक्षा चाक-चौबंद हो और किसी भी श्रद्धालु को असुविधा न हो।

 

पहले भी रख चुके हैं पैनी नजर

 

इससे पहले बसंत पंचमी और माघ पूर्णिमा स्नान पर भी CM योगी ने कंट्रोल रूम से पल-पल की मॉनिटरिंग की थी। क्या इस बार भी उनकी सख्ती से महाकुंभ का अंतिम स्नान पूरी तरह व्य

वस्थित रहेगा?

 

Share this content:

About The Author