April 21, 2026

यूपी विधानसभा में गुटखा विवाद: प्रतिबंध के साथ लगेगा जुर्माना!

लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधानसभा के सत्र के अंतिम दिन एक बड़ा फैसला लिया गया। सदन में गुटखा और पान मसाला थूकने की घटना के बाद अब विधानसभा परिसर में इन पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया गया है। इसके साथ ही, अगर कोई विधायक या सदस्य गुटखा खाते हुए पकड़ा गया तो उसे 1,000 रुपये का जुर्माना भरना होगा।

 

मंगलवार को विधानसभा के मुख्य दरवाजे के पास एक विधायक ने पान मसाला थूक दिया, जिससे पूरा मामला गरमा गया। घटना का वीडियो सामने आने के बाद विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने नाराजगी जाहिर की और दोषी विधायक को चेतावनी दी। उन्होंने कहा, “जिसने भी यह किया है, वह खुद सामने आए, वरना कार्रवाई होगी।”

 

सीएम योगी का तंज— “कुंभ, जिसकी जैसी दृष्टि वैसा ही दर्शन”

 

विधानसभा सत्र के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महाकुंभ और विकास योजनाओं को लेकर भी बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा, “कुंभ को वही समझ सकता है, जिसने महाकुंभ की नगरी में जाकर दर्शन किया हो। जिसकी जैसी दृष्टि होती है, उसे वैसा ही दिखता है।”

 

“पहले 100 करोड़ मंजूर होते थे, जारी होता था सिर्फ 1 रुपया”

 

सदन में पूर्व सरकारों पर हमला बोलते हुए सीएम योगी ने दावा किया कि पहले विकास योजनाओं के लिए 100 करोड़ रुपये मंजूर होते थे, लेकिन सिर्फ 1 रुपया जारी होता था। उन्होंने कहा कि जब उनकी सरकार सत्ता में आई, तो उन्हें “पिछली सरकार के पापों को धोने के लिए 1000 करोड़ रुपये खर्च करने पड़े।”

 

इस सत्र में उठे मुद्दों और लिए गए फैसलों से साफ है कि सरकार अनुशासन और विकास को लेकर सख्त रवैया

अपना रही है।

 

Share this content:

About The Author

error: Content is protected !!