दिल्ली रेलवे स्टेशन से बच्ची गायब… जांच में खुला चौंकाने वाला किडनैपिंग रैकेट!

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-1 पर 21 जनवरी की सुबह एक महिला अपनी चार महीने की बच्ची के अपहरण का शोर मचाती दिखी। बिहार की रहने वाली यह महिला स्टेशन पर पेन बेचकर गुजारा कर रही थी। जब बच्ची नहीं मिली, तो वह पुलिस के पास पहुंची।

 

जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए, जिसमें एक संदिग्ध महिला बच्ची को ले जाती दिखी। चौंकाने वाली बात यह थी कि यही महिला अक्टूबर 2024 में भी एक ढाई साल के बच्चे के अपहरण में दिखी थी। दोनों मामलों में महिला बदरपुर की ओर जाती दिखी, जिससे पुलिस को एक बड़े रैकेट का शक हुआ।

 

जांच में सामने आया कि यह संगठित चाइल्ड ट्रैफिकिंग रैकेट था, जिसमें अपहरण की गई बच्चियों को बेचने की साजिश थी। पुलिस ने ऑटो-रिक्शा चालक की मदद से संदिग्ध आरती और उसके साथी सूरज को पकड़ा। पूछताछ में आरती ने कबूल किया कि वह गरीब और बेघर बच्चों को निशाना बनाकर उन्हें बेचती थी।

 

इस गिरोह के तार एक डॉक्टर से भी जुड़े थे, जो निःसंतान दंपतियों को बच्चों की तस्करी में शामिल थी। अब तक चार गिरफ्तारियां हो चुकी हैं, और पुलिस अन्य सदस्यों की तलाश में जु

टी है।

 

Share this content:

About The Author