महाकुंभ में सनसनीखेज साज़िश: गंगा स्नान के बाद जो हुआ, किसी ने नहीं सोचा था!
दिल्ली नगर निगम में सफाईकर्मी के तौर पर काम करने वाले अशोक वाल्मीकि ने अपनी पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी, लेकिन इस अपराध को अंजाम देने का तरीका चौंकाने वाला था। वह पत्नी को प्रयागराज महाकुंभ के दर्शन के बहाने ले गया, जहां दोनों ने संगम में स्नान किया। लेकिन यह यात्रा मीनाक्षी के लिए आखिरी साबित हुई।
पत्नी की हत्या की पूरी प्लानिंग
अशोक का एक महिला से अफेयर था, जिसके चलते उसकी पत्नी मीनाक्षी से अक्सर झगड़े होते थे। परेशान होकर अशोक ने अपनी पत्नी को रास्ते से हटाने की ठान ली। 17 फरवरी को वह मीनाक्षी को लेकर महाकुंभ पहुंचा, जहां दोनों ने संगम में डुबकी लगाई। उसने पत्नी के साथ वीडियो भी बनाया और सोशल मीडिया पर डाला ताकि किसी को शक न हो।
रात के अंधेरे में किया खतरनाक खेल
रात होने पर दोनों एक लॉज में ठहरे। अशोक ने ऐसा होटल चुना जहां सीसीटीवी कैमरे न हों और पहचान पत्र की मांग न की जाए। देर रात उसने मीनाक्षी के गले पर चाकू से वार कर उसकी हत्या कर दी और वहां से भाग निकला। अगले दिन वह दिल्ली लौट आया और बेटे से झूठ कहा कि उसकी मां मेले में गुम हो गई।
सच्चाई आई सामने, बेटा पहुंचा प्रयागराज
मां के लापता होने की बात सुनकर बेटा तुरंत प्रयागराज पहुंचा और पुलिस में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराने गया। लेकिन जब उसने पुलिस को अपनी मां की तस्वीर दिखाई, तो चौंकाने वाला खुलासा हुआ। पुलिस ने बताया कि ऐसी ही एक महिला की लाश एक लॉज से मिली है। जब शव की तस्वीर बेटे को दिखाई गई, तो वह फफक-फफक कर रोने लगा।
दिल्ली से बुलाया, फिर गिरफ्तार हुआ हत्यारा
पुलिस ने बेटे से आरोपी पिता को प्रयागराज बुलाने को कहा, लेकिन यह राज न खोलने के लिए कहा कि उसकी मां की लाश मिल चुकी है। जैसे ही अशोक प्रयागराज पहुंचा, पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। सख्त पूछताछ में उसने अपना अपराध कबूल कर लिया। उसने बताया कि वह अपनी प्रेमिका के साथ रहना चाहता था और इसलिए पत्नी की हत्या कर दी।
अब पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है और पूरे माम
ले की जांच जारी है।
Share this content: