तेलंगाना टनल हादसा: सुरंग में फंसी 8 जिंदगियां, लेकिन जवाब क्यों नहीं दे रहे मजदूर?
नागरकुरनूल, तेलंगाना: श्रीशैलम लेफ्ट बैंक कैनाल (SLBC) की निर्माणाधीन सुरंग में 8 मजदूरों के फंसे होने से इलाके में हड़कंप मच गया है। शनिवार को सुरंग की छत ढहने से वहां काम कर रहे दो इंजीनियर, दो मशीन ऑपरेटर और चार श्रमिक मलबे के नीचे दब गए। उनकी सलामती के लिए बचाव अभियान जारी है, लेकिन सबसे बड़ा सवाल यह है—क्या वे सुरक्षित हैं?
टनल में गूंजती आवाजें, लेकिन कोई जवाब नहीं!
रेस्क्यू टीम लगातार फंसे लोगों के नाम पुकार रही है—”मनोज… श्रीनिवास…!” लेकिन भीतर से कोई जवाब नहीं आ रहा। टनल में सिर्फ पानी की धारा बह रही है और हर तरफ घना अंधेरा पसरा है। बचाव दल ने सुरंग में 13 किलोमीटर तक रास्ता तय किया, लेकिन आगे का हिस्सा पूरी तरह ब्लॉक है।
वीडियो से टनल के हालात का खुलासा
मलबे से भरी सुरंग का वीडियो सामने आया है, जिसमें रेस्क्यू टीम के लोग ब्लॉक हुई जगह के उस पार से हल्की आवाजें सुनने का दावा कर रहे हैं। लेकिन अब तक कोई भी मजदूर जवाब नहीं दे रहा, जिससे चिंता बढ़ती जा रही है। सुरंग का 200 मीटर लंबा हिस्सा मलबे से पट चुका है, जिसे हटाए बिना लोगों तक पहुंचना नामुमकिन है।
कैसे निकाले जाएंगे फंसे हुए मजदूर?
बचाव अभियान में NDRF, SDRF और सेना की टास्क फोर्स लगी हुई है। सबसे पहले सुरंग में जमा पानी को बाहर निकाला जाएगा, फिर मलबा हटाने का काम शुरू होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी खुद हालात पर नजर बनाए हुए हैं।
क्या मजदूर अभी जिंदा हैं?
टनल के अंदर से आ रही अस्पष्ट आवाजें उम्मीद बनाए रखे हुए हैं, लेकिन उनकी स्थिति पर सस्पेंस बरकरार है। क्या वे सुरक्षित हैं? क्या वे बेहोश हो चुके हैं? इस सवाल का जवाब अब सिर्फ रेस्क्यू ऑपरेशन की
सफलता पर टिका है।
Share this content: