April 21, 2026

क्या फिर बड़े पर्दे पर लौटेगी ‘हेरा फेरी’? निर्माता ने दिया चौंकाने वाला बयान!

अक्षय कुमार, परेश रावल और सुनील शेट्टी की आइकॉनिक फिल्म ‘हेरा फेरी’ 31 जनवरी को अपनी रिलीज के 25 साल पूरे करने जा रही है। इस खास मौके पर फिल्म की दोबारा रिलीज को लेकर अटकलें तेज हो गई हैं। प्रशंसकों की उत्सुकता के बीच निर्माता फिरोज ए. नाडियाडवाला ने इस पर बड़ा बयान दिया है।

 

क्या दोबारा सिनेमाघरों में आएगी फिल्म?

 

बॉलीवुड हंगामा से बातचीत में नाडियाडवाला ने साफ किया कि यह फैसला अकेले उनका नहीं होगा। उन्होंने कहा, “कागजों पर मैं फिल्म का मालिक हूं, लेकिन नैतिक रूप से अक्षय जी, परेश जी और सुनील जी भी इसके उतने ही हकदार हैं। इसलिए, हम मिलकर तय करेंगे कि इसे फिर से रिलीज किया जाए या नहीं।”

 

अगर रिलीज हुई तो क्या मचेगा तहलका?

 

निर्माता का मानना है कि अगर ‘हेरा फेरी’ दोबारा सिनेमाघरों में आती है, तो यह बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त प्रदर्शन करेगी। उन्होंने इस बात पर भी खुशी जताई कि 25 साल बाद भी यह फिल्म दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाए हुए है।

 

मीम्स की दुनिया में फिल्म का दबदबा बरकरार

 

फिल्म के संवाद और किरदार आज भी सोशल मीडिया पर मीम कल्ट का दर्जा रखते हैं। इस पर नाडियाडवाला ने लेखक नीरज वोरा को श्रेय देते हुए कहा, “डायलॉग्स क्या हैं, यह जरूरी है, लेकिन उन्हें कैसे कहा जाता है, यह उससे भी ज्यादा मायने रखता है।”

 

अब देखना होगा कि क्या मेकर्स इस फिल्म को फिर से बड़े पर्दे पर उतारने का फैसला

लेंगे या नहीं!

 

Share this content:

About The Author

error: Content is protected !!