आरएसएस सरकार्यवाह ने मणिपुर में फहराया तिरंगा, राष्ट्रीय एकता पर दिया बड़ा संदेश
76वें गणतंत्र दिवस पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने मणिपुर के इंफाल वेस्ट में तिरंगा फहराया और राष्ट्रीय एकता पर जोर दिया। उन्होंने कहा, “इस भूमि पर रहने वाला प्रत्येक व्यक्ति भारतीय है। भारत ‘वसुधैव कुटुंबकम’ के सिद्धांत से प्रेरित होकर विश्व कल्याण के लिए है।”
होसबाले ने नागरिकों से राष्ट्र को मजबूत बनाने के लिए समर्पित होने की अपील की। उन्होंने कहा, “76वें गणतंत्र दिवस पर यह संकल्प लें कि लोकतंत्र की पवित्रता और राष्ट्र की अखंडता की रक्षा करेंगे।”
भगवान राम और राजा हरिश्चंद्र का जिक्र
होसबाले ने मौलिक कर्तव्यों पर बात करते हुए भगवान श्रीराम और राजा हरिश्चंद्र का उदाहरण दिया। उन्होंने कहा, “भगवान राम ने अपने अधिकारों का त्याग कर 14 वर्षों का वनवास स्वीकारा और कर्तव्यों का पालन किया। राजा हरिश्चंद्र ने सत्यनिष्ठा के लिए कठिनाइयों का सामना किया।”
उनके संबोधन ने गणतंत्र दिवस पर राष्ट्रीय एकता और कर्तव्य पालन की भावना को नई ऊ
र्जा दी।
Share this content:
