हैदराबाद में रिटायर्ड सरकारी कर्मचारी से 8 लाख की ठगी, साइबर ठग बने CBI अधिकारी
हैदराबाद में साइबर ठगों ने रिटायर्ड सरकारी कर्मचारी को निशाना बनाते हुए 8 लाख रुपये की ठगी कर ली। 63 वर्षीय पीड़ित को ठगों ने मनी लॉन्ड्रिंग केस में फंसाने की धमकी दी।
डिजिटल अरेस्ट का नया पैंतरा
साइबर अपराधियों ने पीड़ित को फोन कर खुद को टेलीकम्यूनिकेशन अधिकारी बताया और कहा कि उनका नाम 66,000 करोड़ के मनी लॉन्ड्रिंग घोटाले में है। इसके बाद उन्हें फर्जी CBI अधिकारी से जोड़ा गया। ठगों ने दावा किया कि उनके नाम पर एक बैंक अकाउंट खोला गया है, जो घोटाले से जुड़ा है।
डराकर 8 लाख रुपये ट्रांसफर कराए
फर्जी अधिकारी ने पीड़ित और उनकी पत्नी को सहयोग न करने पर गिरफ्तार करने की धमकी दी। ठगों ने उन्हें डिजिटल अरेस्ट का झांसा देकर करीब पांच घंटे तक कमरे में बंद रहने पर मजबूर किया। इसी दौरान अलग-अलग खातों में 8 लाख रुपये ट्रांसफर करवा लिए।
फ्रॉड का अहसास होने पर शिकायत दर्ज
जब ठगों ने और पैसों की मांग की, तब पीड़ित को फ्रॉड का एहसास हुआ। उन्होंने तुरंत पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू
कर दी है।
Share this content:
