यूट्यूबर रणवीर इलाहाबादिया पर बड़ी कार्रवाई की तैयारी? संसद समिति ने IT मंत्रालय से मांगा जवाब
नई दिल्ली: संसद की आईटी मंत्रालय से जुड़ी स्थायी समिति की बैठक में डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर बढ़ती अश्लील और आपत्तिजनक सामग्री को लेकर बड़ा मुद्दा उठा। समिति के सदस्यों ने ‘इंडियाज गॉट लैटेंट’ शो के विवादित एपिसोड का जिक्र करते हुए इस पर सख्त कार्रवाई की मांग की।
बैठक में समिति के सदस्यों ने कहा कि इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए मौजूदा कानूनों को और कड़ा किया जाए। खासतौर पर, शो के होस्ट यूट्यूबर रणवीर इलाहाबादिया द्वारा मां-बेटे के रिश्ते पर कथित विवादित टिप्पणी पर सख्त ऐतराज जताया गया।
IT मंत्रालय से मांगा गया जवाब, 17 फरवरी डेडलाइन
समिति के अध्यक्ष निशिकांत दुबे ने केंद्र सरकार को पत्र लिखकर पूछा है कि डिजिटल कंटेंट को नियंत्रित करने के लिए मौजूदा कानूनों में क्या बदलाव किए जा सकते हैं। इसके अलावा, उन्होंने यह भी जानना चाहा कि ऑनलाइन अश्लील और आपत्तिजनक सामग्री को रोकने के लिए क्या नए कानून लाने की जरूरत है।
सूचना एवं प्रसारण सचिव से इस मामले में 17 फरवरी तक जवाब देने को कहा गया है।
रणवीर इलाहाबादिया और समय रैना पर FIR, मुंबई पुलिस कर रही जांच
इस विवाद के चलते रणवीर इलाहाबादिया और शो के अन्य होस्ट समय रैना के खिलाफ महाराष्ट्र समेत कई राज्यों में एफआईआर दर्ज हो चुकी हैं। मुंबई पुलिस इस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और जल्द ही कार्रवाई की संभावना जताई जा रही है।
शो के सभी वीडियो यूट्यूब से हटाए गए, भविष्य में सख्ती तय?
भारी विरोध के चलते ‘इंडियाज गॉट लैटेंट’ कॉमेडी शो को फिलहाल रद्द कर दिया गया है, और शो के सभी वीडियो यूट्यूब से हटा दिए गए हैं। इस पूरे विवाद के चलते डिजिटल प्लेटफॉर्म पर कंटेंट मॉडरेशन को लेकर सख्त कानून आने की संभावना बढ़ गई है।
अब बड़ा सवाल यह है कि क्या सरकार डिजिटल प्लेटफॉर्म पर कड़े नियम लागू करेगी? और क्या रणवीर इलाहाबादिया और अन्य जिम्मेदार लोगों
पर कार्रवाई होगी?
Share this content:
