फर्रुखाबाद के गौसपुर में दबंगों की दबंगई, मारपीट और छेड़छाड़ से परेशान युवती ने किया आत्महत्या का प्रयास
फर्रुखाबाद के थाना कमालगंज क्षेत्र के गौसपुर गांव में दबंग युवकों पर घर में घुसकर गाली-गलौज और मारपीट करने का गंभीर आरोप लगा है। घटना के समय दोनों युवतियां अपनी मां के साथ घर में मौजूद थीं।
पीड़ित युवती का आरोप है कि दबंगों की मारपीट और अभद्रता से आहत होकर उसने फांसी लगाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। परिजनों ने गंभीर हालत में उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज चल रहा है।
Share this content:
