आध्यात्मिक चेतना, संगठनात्मक एकता और सामाजिक समरसता का अनूठा संगम विहिप का साप्ताहिक सत्संग
6 जुलाई, रविवार को बहराइच के मोहल्ला कानूनगोपुरा स्थित आर.डी. कॉम्प्लेक्स आध्यात्मिक अनुभूतियों और संगठनात्मक ऊर्जा का केंद्र बना, अवसर था विभाग अध्यक्ष विहिप अवध प्रान्त डॉ. राकेश कुमार दुबे के नेतृत्व में आयोजित साप्ताहिक सत्संग कार्यक्रम की ।इस सत्संग कार्यक्रम का संयोजन जिला अध्यक्ष श्री तरुण सिंह के नेतृत्व में किया गया , जिसकी तैयारी और संपन्नता ने यह सिद्ध कर दिया कि जब संगठन, श्रद्धा और सेवा एक साथ आते हैं, तो परिणाम अद्वितीय होता है।
कार्यक्रम का आरंभ वैदिक मंत्रोच्चार और मधुर भजनों के साथ हुआ, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। इस अवसर पर जिले और प्रांत के अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी, कार्यकर्ता और समाजसेवी एकत्र हुए, जिन्होंने अपने अनुभव, विचार और समर्पण के साथ कार्यक्रम को न सिर्फ सफल बनाया, बल्कि उसकी गरिमा भी बढ़ाई।

इस विशेष अवसर पर प्रांत सह समरसता प्रमुख श्री राजकुमार सोनी मुख्य रूप से उपस्थित रहे, जिनकी उपस्थिति ने संगठनात्मक चेतना और समरसता के भाव को और सुदृढ़ किया। उन्होंने अपने संबोधन में सामाजिक समरसता, पारिवारिक मूल्यों और सांस्कृतिक चेतना को लेकर प्रेरक विचार प्रस्तुत किए।
कार्यक्रम में जिले के प्रमुख पदाधिकारियों में श्री ब्रजकिशोर शुक्ला, श्री रणधीर सिंह, श्री कामेश गुप्ता, श्री सदानंद पांडे, श्रीमती मीना द्विवेदी और श्रीमती संतोष पांडे की विशेष उपस्थिति रही। इन वरिष्ठ पदाधिकारियों की सहभागिता ने यह दर्शाया कि विश्व हिंदू परिषद का संगठन हर स्तर पर सक्रिय, संगठित और समाजहित में समर्पित है।
नगर प्रखंड की ओर से भी उत्साहपूर्ण सहभागिता देखने को मिली। श्री जनार्दन राय, श्री ओमप्रकाश शर्मा, श्रीमती उर्मिला गुप्ता, श्री प्रदीप कुमार गुप्ता, डॉ. परशुराम तिवारी, श्री देवानंद पांडे, श्री नीरज त्रिपाठी, श्री शरद कालिया, श्रीमती पुष्पा देवी चौधरी, श्रीमती कुसुम श्रीवास्तव, श्री चंद्रिका प्रसाद गुप्ता, श्री बृजेंद्र कुमार पांडे, श्री नवीन श्रीवास्तव, श्री उत्तम गुप्ता और श्री तिलकराम पांडे जैसे सक्रिय पदाधिकारियों ने आयोजन को उत्कृष्ट संचालन और सुव्यवस्था प्रदान की।
नगर हित चिंतकों की सहभागिता भी कार्यक्रम की विशेष उपलब्धि रही। श्री राजीव कुमार द्विवेदी, श्री राम सूरज गुप्ता, श्रीमती अनीता मिश्रा, श्री दीपक मिश्रा, श्रीमती रजनी सक्सेना, श्रीमती सरोज पांडे, श्रीमती अर्चना गुप्ता, और श्री मुकेश जी जैसे सामाजिक रूप से सक्रिय चेहरों ने न केवल अपनी उपस्थिति दर्ज कराई, बल्कि आध्यात्मिक विचार-विमर्श में भाग लेकर वातावरण को और भी ऊर्जावान बनाया।
सत्संग के दौरान भजनों के मधुर स्वर, वक्ताओं की विचारशील वाणी और उपस्थित श्रद्धालुओं की भक्ति भावना ने कार्यक्रम को एक संपूर्ण आध्यात्मिक उत्सव का रूप दे दिया। यह आयोजन केवल एक धार्मिक कार्यक्रम नहीं था, बल्कि यह संगठन की शक्ति, सेवा की भावना और समरस समाज के निर्माण की दिशा में एक सार्थक प्रयास भी था।
इस पूरे आयोजन के मार्गदर्शक रहे डॉ. राकेश कुमार दुबे, विभाग अध्यक्ष एवं पालक नगर प्रखंड (मातृशक्ति/ दुर्गा वाहिनी), विश्व हिंदू परिषद, अवध प्रांत, बहराइच, जिनके सतत मार्गदर्शन, विचारशील योजना और कर्मशील नेतृत्व ने आयोजन को सुव्यवस्थित, प्रभावशाली और जनभागीदारी से परिपूर्ण बनाया।

यह सत्संग न केवल आध्यात्मिक जागृति का माध्यम बना, बल्कि सामाजिक सौहार्द और संगठन की जीवंतता का भी प्रमाण प्रस्तुत कर गया।
Share this content:
