UP के एटा में जेलर ने तीन लड़कियों की जिंदगी कर दी बर्बाद, मेरे साथ भी…युवती ने लगाए घिनौने आरोप; किया हंगामा
एटा में सोमवार शाम एक युवती ने जिला जेल के जेलर प्रदीप कश्यप के आवास पर पहुंचकर हंगामा किया और उन पर शारीरिक व मानसिक शोषण के गंभीर आरोप लगाए। युवती ने दावा किया कि जेलर ने न सिर्फ उसका शोषण किया, बल्कि तीन अन्य लड़कियों के जीवन को भी बर्बाद कर दिया। इनमें से एक ने आत्महत्या कर ली, जबकि बाकी को प्रताड़ित किया गया।
युवती के अनुसार, जब प्रदीप कश्यप आगरा में तैनात थे, तब उन्होंने उसे अपने साथ रखा। विरोध करने पर धमकाया और गोरखपुर तथा एटा में तैनाती के दौरान भी उसे जबरन अपने साथ रहने को मजबूर किया। उसने आरोप लगाया कि जब उसने साथ रहने से इनकार किया, तो उसे बुरी तरह पीटा गया। जेल के अंदर भी तीन बार बुलाया गया और मानसिक उत्पीड़न किया गया।
युवती का कहना है कि उसने कई जगह अपनी शिकायत दर्ज कराई, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। उसने यह भी आरोप लगाया कि जेलर उसे जान से मारने की धमकी देते हैं, जिससे वह डरी हुई है। वहीं, जेलर प्रदीप कश्यप ने इन आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि युवती ने उनके घर पर गाली-गलौज और धक्कामुक्की की। उन्होंने इसे साजिश बताते हुए कानूनी कार्रवाई करने की बात कही है। मामले को लेकर पुलिस में शिकायत दर्ज होने की संभावना है।
Share this content:
