रूस-यूक्रेन संघर्ष में नया मोड़: जेलेंस्की का दावा, चेरनोबिल न्यूक्लियर प्लांट पर रूसी ड्रोन से हमला, रेडिएशन लेवल सामान्य!
यूक्रेन और रूस के बीच युद्ध के बीच एक नई और चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यूक्रेनी राष्ट्रपति व्लादिमीर जेलेंस्की ने सनसनीखेज दावा करते हुए कहा कि रूस ने चेरनोबिल न्यूक्लियर प्लांट पर ड्रोन से हमला किया है। गुरुवार रात को हुए इस हमले ने दुनिया को झकझोर दिया, क्योंकि चेरनोबिल दुनिया का सबसे घातक न्यूक्लियर हादसा बनने के बाद से, एक महत्वपूर्ण और संवेदनशील स्थान माना जाता है।
जेलेंस्की ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट X पर इस घटना को लेकर पोस्ट किया और कहा, “एक उच्च विस्फोटक वारहेड के साथ एक रूसी ड्रोन ने चेरनोबिल के चौथे पावर यूनिट पर हमला किया, जो विकिरण से दुनिया को सुरक्षा प्रदान करने वाला आश्रय था।” हालांकि, यूक्रेन की स्टेट इमरजेंसी सर्विस ने बाद में बताया कि इस हमले के बाद रेडिएशन का स्तर सामान्य सीमा के भीतर बना हुआ है और अभी कोई रिसाव नहीं हुआ है।
चेरनोबिल न्यूक्लियर प्लांट, जो 1986 में हुए सबसे बड़े परमाणु हादसे का गवाह बना, अभी भी दुनिया के सबसे संवेदनशील और खतरनाक स्थानों में से एक माना जाता है। इस घटना ने न केवल यूक्रेन, बल्कि पूरी दुनिया को चिंता में डाल दिया है, क्योंकि इससे पुनः एक नये तरह के खतरे का इशारा मिलता है।
यह हमला रूस और यूक्रेन के बीच बढ़ते तनाव और संघर्ष को और भी बढ़ा सकता है, क्योंकि यह घटना दोनों देशों के बीच जंग के और भी गंभीर मोड़ों को जन्म दे सकती है।
यह घटना विश्वभर में परमाणु सुरक्षा और संघर्ष के नियमों को लेकर नई बहस को जन्म दे सकती है। विशेषज्ञों का मानना है कि अगर स्थिति और बिगड़ती है तो इससे न केवल यूक्रेन, बल्कि पूरे यूरोप और दुनिया को प्रभावित कर सकती है।
Share this content:
