सलमान खान की ‘सिकंदर’ में आने वाला है बड़ा सरप्राइज, साजिद नाडियाडवाला के बर्थडे पर क्या होगा खास?
सलमान खान की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘सिकंदर’ को लेकर फैन्स के बीच गजब का माहौल बन चुका है, लेकिन फिल्म की शूटिंग अभी भी अधूरी है। जहां फिल्म की टीम ने पहले कहा था कि फरवरी के अंत तक फिल्म का ट्रेलर जारी किया जाएगा, वहीं अब एक नया अपडेट सामने आया है, जिसे सुनकर फैन्स खुशी से झूम उठेंगे। फिल्म का निर्देशन ए.आर. मुरुगादास कर रहे हैं और प्रोडक्शन की जिम्मेदारी साजिद नाडियाडवाला ने संभाली है।
रश्मिका मंदाना हाल ही में फिल्म के सेट पर वापस लौटीं हैं और अपने बाकी के शूट पूरा कर रही हैं। इस बीच, फैन्स को एक और खबर का इंतजार है, जो 18 फरवरी को साजिद नाडियाडवाला के जन्मदिन के मौके पर सामने आ सकती है। सलमान खान के बर्थडे पर फिल्म का शानदार टीजर रिलीज किया गया था, जिसे दर्शकों से बेहद अच्छा रिस्पॉन्स मिला था। अब फैन्स की उम्मीदें बढ़ गई हैं कि साजिद नाडियाडवाला के बर्थडे पर भी कुछ खास देखने को मिलेगा।
हालांकि, यह संभावना नहीं जताई जा रही कि 2-3 मिनट का ट्रेलर इतनी जल्दी रिलीज हो जाएगा। फिल्म की तैयारी तेज़ी से चल रही है, लेकिन ट्रेलर में थोड़ा समय लग सकता है। फिलहाल, यह अनुमान लगाया जा रहा है कि साजिद नाडियाडवाला के जन्मदिन पर फिल्म का मोशन पोस्टर या फिर फिल्म के किसी किरदार का न्यू लुक सामने आ सकता है।
‘सिकंदर’ का बजट 400 करोड़ रुपये के आसपास बताया जा रहा है और इस फिल्म को इस साल की सबसे बड़ी फिल्मों में गिना जा रहा है। साजिद नाडियाडवाला पूरी ताकत से फिल्म की प्रोडक्शन में जुटे हुए हैं, ताकि फिल्म में कोई कमी न रह जाए। हालांकि, फिल्म का पूरा काम अभी तक पूरा नहीं हुआ है, लेकिन फैन्स को यह जानने का बेसब्री से इंतजार है कि कल साजिद के बर्थडे पर कौन सा बड़ा सरप्राइज उन्हें मिलने वाला है।
साल 2025 साजिद नाडियाडवाला के लिए एक महत्वपूर्ण वर्ष होने वाला है क्योंकि उनकी अन्य बड़ी फिल्में जैसे ‘हाउसफुल 5’ और ‘बागी 4’ भी इस साल रिलीज हो सकती हैं, लेकिन फिलहाल उनका पूरा ध्यान सलमान खान की ‘सिकंदर’ पर ही है, जो सबसे पहले रिलीज होगी।
Share this content:
