पतंजलि फूड्स ने मुनाफे में लगाया रिकॉर्ड, कमाई का मुख्य कारण बना इडिबल ऑयल!
बाबा रामदेव की FMCG कंपनी पतंजलि फूड्स ने दिसंबर 2023 में समाप्त तीसरी तिमाही में 71.29% का बम्पर मुनाफा दर्ज किया, जो बढ़कर 370.93 करोड़ रुपये हो गया है। पिछली तिमाही में कंपनी का शुद्ध लाभ 216.54 करोड़ रुपये था।
पतंजलि फूड्स की कुल आय भी तिमाही के दौरान बढ़कर 9,103.13 करोड़ रुपये तक पहुंच गई, जो पिछले साल 7,910.70 करोड़ रुपये थी। कंपनी का खर्च भी इस दौरान बढ़कर 8,652.53 करोड़ रुपये हो गया, जबकि पिछले वित्त वर्ष में यह आंकड़ा 7,651.51 करोड़ रुपये था।
कंपनी का प्रमुख आय स्रोत इडिबल ऑयल सेग्मेंट रहा, जिसमें 23% की वृद्धि के साथ पतंजलि ने 6,717 करोड़ रुपये की कमाई की। कंपनी ने अपनी मार्केटिंग रणनीति में बदलाव करते हुए ग्राहकों के बीच विश्वास बनाए रखने के लिए एड्स और सेल्स प्रमोशन पर भी 2.5% खर्च किए, जो पिछली 10 तिमाहियों में सबसे ज्यादा था।
पतंजलि फूड्स ने न केवल अपनी कमाई में रिकॉर्ड वृद्धि की, बल्कि अपने निवेशकों को भी बेहतरीन रिटर्न दिया है। एक साल के रिटर्न में 19% और पांच साल में 78% का बम्पर रिटर्न दिया गया है। वर्तमान में कंपनी का शेयर 1,854 रुपये के स्तर पर कारोबार कर रहा है।
Share this content:
