नई दिल्ली: पाचन की समस्या से हैं परेशान? पतंजलि का यह दिव्य चूर्ण दे सकता है राहत
आज के समय में पाचन की समस्या और कब्ज आम हो गई है। लंबे समय तक कब्ज रहना शरीर के कई अंगों को प्रभावित कर सकता है और गंभीर मामलों में कैंसर का खतरा भी बढ़ा सकता है। इस समस्या से निपटने के लिए लोग अलग-अलग दवाओं और चूर्णों का सेवन करते हैं। ऐसे में पतंजलि का दिव्य चूर्ण एक प्राकृतिक उपाय के रूप में सामने आया है, जो पाचन सुधारने और कब्ज, गैस, पेट दर्द जैसी परेशानियों में राहत देने का दावा करता है।
चूर्ण में मौजूद जड़ी-बूटियों का जादू
पतंजलि के दिव्य चूर्ण में प्राकृतिक जड़ी-बूटियों का मिश्रण है। इसमें सनाया (Senna), हींग, सौंठ (Dry Ginger), गुलाब के फूल, सेंधा नमक जैसी औषधीय जड़ी-बूटियां शामिल हैं। ये सभी मिलकर पाचन तंत्र को सक्रिय करती हैं। पतंजलि के अनुसार, सनाया और कालादाना आंतों को सक्रिय करते हैं और पेट को साफ रखते हैं। हींग और सौंठ पेट में गैस और दर्द को कम करने में मदद करते हैं और भूख बढ़ाने में भी लाभकारी होते हैं।
सेवन की सही विधि
पतंजलि के मुताबिक, दिव्य चूर्ण का सेवन रात को सोने से पहले एक चम्मच गुनगुने पानी के साथ करना चाहिए। हालांकि, डॉक्टर की सलाह के अनुसार इसकी मात्रा बढ़ाई या घटाई जा सकती है। ध्यान रहे कि बिना सलाह के ज्यादा मात्रा में सेवन करने से नुकसान हो सकता है।
सावधानियां और उपयोग
लगातार लंबे समय तक सेवन न करें, क्योंकि शरीर इस पर निर्भर हो सकता है। गर्भवती महिलाएं, छोटे बच्चे और हार्ट पेशेंट्स इसे डॉक्टर की सलाह के बिना न लें। यदि पेट में तेज दर्द, कमजोरी या दस्त जैसी समस्या हो तो तुरंत सेवन बंद कर दें। साथ ही बिना किसी वजह इसका नियमित उपयोग न करें।
पतंजलि का यह दिव्य चूर्ण एक प्राकृतिक उपाय के रूप में कब्ज और पाचन से जुड़ी समस्याओं में राहत दिला सकता है। सही तरीके और सावधानी के साथ इसका सेवन लाभकारी साबित हो सकता है।
Share this content:
