May 1, 2026

मुंबई: अक्षय कुमार ने साझा किए ट्विंकल खन्ना संग शादी के दिलचस्प किस्से

अक्षय बोले- मेरी किस्मत बदल गई, ट्विंकल की झिझक और पारिवारिक जांच के बाद हुई शादी

मुंबई में हाल ही में ‘टू मच विद काजोल एंड ट्विंकल’ के नए एपिसोड में बॉलीवुड के सुपरस्टार अक्षय कुमार और सैफ अली खान विशेष रूप से पहुंचे। इस एपिसोड में अक्षय ने अपनी पर्सनल लाइफ और बॉलीवुड करियर के कई रोचक किस्से साझा किए, लेकिन सबसे ज्यादा ध्यान उनकी पत्नी ट्विंकल खन्ना के साथ शादी और उससे जुड़ी कहानियों ने खींचा। अक्षय ने कहा कि ट्विंकल से शादी के बाद उनकी जिंदगी बदल गई और उन्हें लगता है कि उनकी किस्मत ट्विंकल के साथ जुड़ने के बाद ही चमकी।

अक्षय ने शो में बताया कि शुरुआत में ट्विंकल उनके साथ काम करने को लेकर काफी झिझक रही थीं। उन्होंने कहा कि उस समय उन्होंने कई फ्लॉप फिल्में दी थीं, जिसके कारण ट्विंकल उनके साथ किसी प्रोजेक्ट में काम करने के लिए तैयार नहीं थीं। उन्होंने आगे कहा, “आदमी जब मिलता है, दो कुंडली मिलती है, लेकिन ट्विंकल को उस पर विश्वास नहीं था।” इस झिझक के बावजूद अंततः दोनों का रिश्ता गहरा हुआ।

अक्षय ने बताया कि शादी से पहले ट्विंकल ने उनके परिवार के स्वास्थ्य और विरासत संबंधी कई चीजों की जांच की थी। उनके पिता, चाचा-चाची सहित परिवार के सदस्यों के डीएनए टेस्ट किए गए ताकि पता चल सके कि बच्चों पर कोई समस्या न आए। अक्षय ने कहा कि इन सब प्रक्रियाओं के बाद ही ट्विंकल ने उनसे शादी का फैसला किया और उसी दिन से उनकी किस्मत बदल गई।

वहीं, ट्विंकल खन्ना ने भी बताया कि किस्मत ने उन्हें और अक्षय को एक साथ लाने में अहम भूमिका निभाई। उन्होंने साझा किया कि उनके पिता के एक ज्योतिषी ने भविष्यवाणी की थी कि उनकी शादी अक्षय कुमार से होगी, हालांकि उस समय वे उन्हें जानती तक नहीं थीं। इसके बाद दोनों की मुलाकात एक प्रोड्यूसर के जरिए हुई, जो चाहते थे कि ट्विंकल अक्षय के साथ काम करें। उस समय ट्विंकल थोड़ी झिझक और घमंड की वजह से तैयार नहीं थीं, लेकिन अंततः उनका रिश्ता पक्का हुआ।

अक्षय और ट्विंकल ने 17 जनवरी, 2001 को प्राइवेट वेडिंग की थी। इस शादी में उनके करीबी दोस्त और परिवार के सदस्य मौजूद थे। शादी से पहले दोनों ने एक-दूसरे को डेट भी किया था। अक्षय और ट्विंकल का यह प्यार भरा सफर आज भी बॉलीवुड के सबसे मजबूत और प्यार भरे रिश्तों में गिना जाता है। उनके किस्से यह दिखाते हैं कि कैसे सही समय और भाग्य ने दोनों को एक साथ लाया और उनकी जिंदगी बदल दी।

Share this content:

About The Author

error: Content is protected !!