April 24, 2026

टीएमसी ने 2026 के विधानसभा चुनाव के लिए गठबंधन से किया इनकार, ममता का बड़ा दावा

पश्चिम बंगाल में इंडिया गठबंधन को तगड़ा झटका देते हुए तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) ने साफ कर दिया है कि वह आगामी 2026 के विधानसभा चुनावों में किसी भी पार्टी के साथ गठबंधन नहीं करेगी। तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी ने गुरुवार को इस अहम फैसले की घोषणा की और कहा कि पार्टी अकेले चुनाव लड़ेगी, हालांकि वह केंद्र में इंडिया गठबंधन का हिस्सा बनी रहेगी।

अभिषेक ने कहा कि यह कोई नई बात नहीं है, क्योंकि तृणमूल कांग्रेस ने पहले भी 2014, 2016, 2019 और 2024 में अकेले चुनाव लड़ा था और हर बार शानदार प्रदर्शन किया था। ममता बनर्जी ने भी पहले ही अपनी एकला चलो नीति को स्पष्ट कर दिया था, और इस बार भी उनका यही दावा है कि 2026 के विधानसभा चुनावों में टीएमसी अकेले लड़ने वाली है।

टीएमसी ने कांग्रेस के साथ गठबंधन से किया इंकार अभिषेक बनर्जी ने कहा कि कांग्रेस के साथ गठबंधन करने से बंगाल में भाजपा को 12 सीटों के नुकसान से ज्यादा कुछ नहीं होता। उन्होंने कहा कि लोगों का समर्थन अहम होता है, चाहे पार्टियां अकेले लड़ें या गठबंधन करें। इसके साथ ही उन्होंने 2026 के चुनावों को लेकर बातचीत के दरवाजे खुले रखने की बात भी की, लेकिन स्पष्ट किया कि टीएमसी ने अपना रुख स्पष्ट कर दिया है।

ममता बनर्जी का दावा: 2026 में दो तिहाई बहुमत के साथ सत्ता में वापसी मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार को विधायक दल की बैठक में दावा किया था कि 2026 के विधानसभा चुनाव में तृणमूल कांग्रेस दो तिहाई बहुमत के साथ सत्ता में वापस आएगी। इसके साथ ही उन्होंने कांग्रेस से किसी भी तरह के गठबंधन से इनकार करते हुए भाजपा के झूठे प्रचार से मुकाबला करने की रणनीति को अहम बताया।

इस बीच, यह सवाल भी उठ रहा है कि ममता की अकेले चुनाव लड़ने की रणनीति बंगाल में किस हद तक सफल हो पाएगी, और क्या उनका दावा सचमुच अगले चुनाव में सही साबित होगा?

Share this content:

About The Author

error: Content is protected !!