लखनऊ के चौक में मासूम बेटे की हत्या के आरोपी माता-पिता को देखकर भड़की भीड़, पुलिस ने मुश्किल से बचाया
Lucknow के Chowk स्थित लाजपत नगर में मासूम बेटे की हत्या के आरोपी माता-पिता को देखकर शनिवार को लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। साक्ष्य जुटाने के लिए जब पुलिस आरोपी दंपती को उनके घर लेकर पहुंची तो बड़ी संख्या में स्थानीय लोग वहां इकट्ठा हो गए और उन्हें पीटने की कोशिश करने लगे। पुलिस ने किसी तरह हालात संभालते हुए दोनों को सुरक्षित बाहर निकाला।
पुलिस के मुताबिक अधिवक्ता भीष्म ने अपनी दूसरी पत्नी रागिनी के साथ मिलकर बेटे अरनव की बेरहमी से पिटाई कर दी थी, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद दंपती ने बच्चे के बीमार होने की कहानी बनाई, लेकिन नानी सुधा को शक हुआ और उन्होंने बच्चे के शरीर पर चोट के निशान देख पुलिस को सूचना दी।
पुलिस ने पोस्टमॉर्टम में पिटाई से मौत की पुष्टि होने के बाद दोनों को गिरफ्तार कर लिया। साक्ष्य जुटाने के दौरान घर से बेल्ट, रस्सी, झाड़ू, वाइपर और अन्य सामान बरामद किया गया। पुलिस ने बताया कि आरोपियों को जेल भेज दिया गया है और कोर्ट से उनकी 14 दिन की रिमांड मांगी गई है।
Share this content:
