April 17, 2026

लखनऊ में LPG गैस किल्लत को लेकर आम आदमी पार्टी का प्रदर्शन, कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया

WhatsApp Image 2026-03-14 at 6.19.06 PM

लखनऊ के कैसरबाग स्थित स्वास्थ्य भवन चौराहे पर आम आदमी पार्टी (AAP) के कार्यकर्ताओं ने LPG गैस की किल्लत को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में पार्टी के नेताओं के साथ बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ता भी शामिल हुईं। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए गैस की समस्या को जल्द दूर करने की मांग की।

प्रदर्शन में खास बात यह रही कि कई कार्यकर्ता गैस सिलेंडर का प्रतीकात्मक चोला पहनकर पहुंचे और उसी रूप में विरोध जताया। पार्टी के साथ बच्चे और बुजुर्ग भी प्रदर्शन में शामिल हुए, जिन्होंने LPG गैस की कमी को लेकर अपनी नाराजगी जाहिर की। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि गैस की किल्लत के कारण आम लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच नोंकझोंक भी देखने को मिली। हालात को काबू में रखने के लिए पुलिस ने मौके पर मौजूद कई कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया और उन्हें ईको गार्डन भेज दिया। पुलिस की कार्रवाई के बाद भी प्रदर्शनकारियों ने सरकार से गैस संकट का जल्द समाधान करने की मांग दोहराई।

Share this content:

About The Author

error: Content is protected !!