कानूनगोपुरा दक्षिणी में राष्ट्रीय हिंदू रक्षा परिषद का भव्य सत्संग कार्यक्रम संपन्न, डॉ राकेश कुमार सनातनी समेत कई पदाधिकारी रहे मौजूद
राष्ट्रीय हिंदू रक्षा परिषद के तत्वाधान में नगर में चल रहे सत्संग कार्यक्रमों की श्रृंखला के अंतर्गत 15 मार्च दिन रविवार को श्री राम जानकी मंदिर कानूनगोपुरा दक्षिणी के प्रांगण में एक भव्य सत्संग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का संयोजन आईटी संयोजक बृजेंद्र सनातनी द्वारा किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में संगठन के पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ राकेश कुमार सनातनी उपस्थित रहे। उनके साथ देवीपाटन मंडल उपाध्यक्ष ओमप्रकाश सनातनी तथा मीडिया प्रभारी साहिल सनातनी भी कार्यक्रम में शामिल हुए। सत्संग के दौरान धार्मिक विचारों, सनातन संस्कृति और समाज में जागरूकता को लेकर चर्चा की गई।

सत्संग कार्यक्रम में अन्य महत्वपूर्ण उपस्थिति में जिला संरक्षक सदा शंकर सनातनी, जिला सत्संग प्रमुख विश्व मित्र सनातनी, जिला सह मंत्री पुरुषोत्तम सनातनी, जिला हित चिंतक एवं मंदिर प्रबंधक सदानंद सनातनी, जिला महाशक्ति सत्संग संयोजिका श्रीमती शशि सनातनी तथा जिला महाशक्ति सह सत्संग संयोजिका श्रीमती अर्चना सनातनी मौजूद रहीं।
इसके अलावा नगर मंत्री लक्ष्मी नारायण सनातनी, नगर समरसता प्रभारी संदीप सनातनी, नगर समरसता प्रभारी बृजेश कुमार सनातनी, नगर उपाध्यक्ष उमाकांत सनातनी, नगर उपाध्यक्ष शरद सनातनी, नगर उपाध्यक्ष भीष्माचार्य सनातनी, नगर उपाध्यक्ष चंद्रिका प्रसाद सनातनी, नगर सत्संग प्रभारी सूर्य प्रकाश सनातनी, नगर धर्म रक्षा प्रभारी बाबा ओमप्रकाश सनातनी, नगर महाशक्ति संयोजिका श्रीमती पुष्पा देवी सनातनी तथा नगर महाशक्ति सह संयोजिका श्रीमती रजनी सनातनी भी कार्यक्रम में शामिल हुए।

सत्संग में नगर सत्संग प्रमुख जनार्दन राय, वार्ड कानूनगोपुरा महाशक्ति संयोजिका श्रीमती कुसुम सनातनी, वार्ड बक्शीपुरा महाशक्ति संयोजिका श्रीमती मधुलिका सनातनी, वार्ड गुदड़ी अध्यक्ष गोपाल सनातनी, वार्ड वजीरबाग अध्यक्ष राकेश सनातनी और हित चिंतक प्रेम सागर सनातनी के साथ-साथ भारी संख्या में कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने भी भाग लिया। कार्यक्रम में धार्मिक वातावरण के बीच सत्संग और सामाजिक एकता पर जोर दिया गया।
Share this content:
