IND U19 vs AUS U19: वैभव सूर्यवंशी ने ऑस्ट्रेलिया को रौंदा, 12 छक्के और 23 चौकों के साथ बनाए 221 रन
अंडर 19 क्रिकेट में वैभव ने सचिन और लक्ष्मण जैसी शानदार पारियां खेलकर दिखाया जलवा
भारत के अंडर 19 क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी इस समय ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ धमाकेदार प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने अब तक ऑस्ट्रेलिया U19 के खिलाफ मल्टी डे मैचों में 221 रन बनाए, जिसमें 12 छक्के और 23 चौके शामिल हैं। वैभव का यह प्रदर्शन उन्हें सचिन तेंदुलकर और वीवीएस लक्ष्मण जैसी दिग्गजों की राह पर ले जाता दिख रहा है।
वैभव ने अपने अंडर 19 मल्टी डे करियर में कुल 5 मैच खेले हैं, जिनमें से 3 मैच ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ थे। इन मुकाबलों में उनका औसत 55.25 रहा, जबकि इंग्लैंड के खिलाफ औसत सिर्फ 22.50 का रहा। उनके दो शतक भी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ही आए हैं, जिसमें पहला भारतीय मैदान पर और दूसरा हाल ही में ऑस्ट्रेलिया दौरे पर जड़ा गया।
वैभव सूर्यवंशी के प्रदर्शन ने साफ दिखा दिया है कि उन्हें ऑस्ट्रेलिया में खेलना बेहद पसंद है। उनके रिकॉर्ड सचिन और लक्ष्मण की तरह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खास हैं। जैसे टेस्ट में सचिन ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सबसे ज्यादा शतक बनाए, वैसे ही वैभव भी अपने अंडर 19 करियर में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ छक्कों और चौकों की बारिश कर रहे हैं। आने वाले समय में वैभव टीम इंडिया के लिए इसी तरह का धमाका करते हुए नजर आ सकते हैं।
Share this content:
