(Aaj Ka Panchang) 13 मार्च 2026 :
शुक्रवार, 13 मार्च 2026 को चैत्र कृष्ण दशमी तिथि है। आज चंद्रदेव धनु राशि और पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र में विराजमान रहेंगे, जिसके स्वामी शुक्रदेव और राशि स्वामी बृहस्पतिदेव हैं। पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र के प्रभाव से आज स्वभाव में आत्मविश्वास और साहस बना रहेगा, जो जीवन के सही संचालन में मददगार साबित होगा। आज व्यतिपात योग और विष्टि करण का संयोग है, इसलिए अपने व्यवहार में सहजता बनाए रखें।
आज के दिन आपकी बुद्धिमानी और उदारता लोगों के बीच लोकप्रियता दिलाएगी। यदि मन में थोड़ा अहंकार महसूस हो, तो उसे केवल सुधार के संकेत के रूप में देखें। अपनी बड़ी इच्छाएं पूरी करने और महत्वपूर्ण कार्यों के लिए दोपहर 12:07 से 12:55 बजे तक के अभिजीत मुहूर्त का लाभ उठाना श्रेष्ठ रहेगा। सुबह राहुकाल के समय सावधानी बरतें।
आज का नक्षत्र
आज चंद्रदेव पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र में विराजमान रहेंगे।
पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र: रात्रि 03:03 बजे तक (14 मार्च)
स्थान: 13°20’ धनु राशि से 26°40’ धनु राशि तक
नक्षत्र स्वामी: शुक्रदेव
राशि स्वामी: बृहस्पतिदेव
देवता: आप: (जल के देवता)
प्रतीक: हाथी का दांत या पंखा
सामान्य विशेषताएं: आत्मविश्वासी, भाग्यशाली, लोकप्रिय, साहसी, बुद्धिमान, नेक दिल, उदार, वफादार दोस्त, विनम्र, संवेदनशील, ईमानदार, लंबे कद वाले, कभी-कभी अहंकारी, खर्चीले और दूसरों को सलाह देने वाले।
Share this content:
