April 22, 2026

युजवेंद्र चहल और धनश्री वर्मा का रिश्ता खत्म, कोर्ट में हुआ बड़ा फैसला!

भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल और उनकी पत्नी धनश्री वर्मा का रिश्ता आधिकारिक रूप से खत्म हो गया है। दोनों के बीच तलाक की कानूनी प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। गुरुवार को बांद्रा फैमिली कोर्ट में अंतिम सुनवाई हुई, जिसमें सुबह 11:00 बजे से चहल और धनश्री दोनों मौजूद रहे। शाम 4:30 बजे कोर्ट ने अपना फैसला सुनाया और दोनों को कानूनी रूप से अलग कर दिया।

कोर्ट में 45 मिनट तक चला काउंसलिंग सेशन

सुनवाई के दौरान जज ने दोनों को 45 मिनट की काउंसलिंग से गुजरने का निर्देश दिया। इस दौरान चहल और धनश्री ने स्पष्ट किया कि वे आपसी सहमति से तलाक ले रहे हैं। उन्होंने यह भी बताया कि अंतिम फैसला लेने से पहले वे पिछले 18 महीनों से अलग रह रहे थे।

क्या थी तलाक की वजह?

अदालत में जब अलग होने का कारण पूछा गया तो दोनों ने ‘संगतता की कमी’ को मुख्य वजह बताया। तमाम चर्चाओं के बाद कोर्ट ने उनकी याचिका को मंजूरी दी और आधिकारिक रूप से दोनों को अलग कर दिया। इस फैसले के साथ ही एक और हाई-प्रोफाइल जोड़ी की शादी का अंत हो गया।

Share this content:

About The Author

error: Content is protected !!