April 30, 2026

भारतीय सेना को मिलेगा ‘उड़ता साथी’: HAL का अत्याधुनिक ड्रोन ‘CATS Warrior’ तैयार

हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) ने एक उन्नत मानव रहित लड़ाकू ड्रोन “CATS Warrior” विकसित किया है, जो भारतीय वायुसेना के लिए गेम-चेंजर साबित हो सकता है। यह UCAV (Unmanned Combat Aerial Vehicle) बिना पायलट के हवा में मिशन पूरा करने में सक्षम है और इसे ‘लॉयल विंगमैन’ की भूमिका में तैनात किया जाएगा, यानी यह फाइटर जेट्स के साथ उड़ान भरकर दुश्मन पर हमला करने में उनकी मदद करेगा।

यह ड्रोन दुश्मन की जानकारी जुटाने, निगरानी करने और सटीक बमबारी करने जैसे मिशन खुद से पूरा कर सकता है। इसके अंदर स्वार्म टेक्नोलॉजी, स्टील्थ डिजाइन और इंटरनल वेपन बे जैसे अत्याधुनिक फीचर्स हैं। यह 100 से 150 पाउंड तक के स्मार्ट बम या इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर पॉड ले जाने में सक्षम है और 100-200 किमी दूर तक सटीक निशाना लगा सकता है।

भारत के तेजस LCA और सुखोई Su-30 MKI जैसे विमानों के साथ मिलकर यह दुश्मन के भीतर घुसकर हमला करने की ताकत देगा, वो भी बिना पायलट को खतरे में डाले। 2025 के अंत तक इसकी पहली उड़ान की उम्मीद है और इसके जरिए भारत अमेरिका, रूस और चीन जैसे देशों की बराबरी करने की दिशा में आगे बढ़ रहा है।

Share this content:

About The Author

error: Content is protected !!