April 17, 2026

बिहार: बिजली विभाग के कर्मचारी की नृशंस हत्या, चाकू मारने के बाद गोली मारी!

पश्चिम चंपारण जिले के नरकटियागंज में सोमवार सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। टीपी वर्मा कॉलेज गेट के सामने अज्ञात सशस्त्र अपराधियों ने विद्युत विभाग के कार्यपालक सहायक संजीव कुमार (35) को बेरहमी से चाकू से गोदने के बाद गोली मार दी।

घटना के तुरंत बाद परिजनों ने संजीव कुमार को अस्पताल पहुंचाया, जहां से डॉक्टरों ने उन्हें बेतिया रेफर कर दिया, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई।

सूचना मिलते ही एसडीपीओ जयप्रकाश सिंह और थानाध्यक्ष अवनीश कुमार मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी। प्रारंभिक जांच में हत्या का कारण भूमि विवाद बताया जा रहा है। पुलिस अपराधियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए जांच में जुट गई है।

 

Share this content:

About The Author

error: Content is protected !!