May 1, 2026

एशिया कप 2025 को लेकर बड़ा ऐलान, जल्द जारी होगा शेड्यूल – जानें कहां होंगे मुकाबले

एशिया कप 2025 को लेकर क्रिकेट प्रेमियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। लंबे समय से विवादों और राजनीतिक तनाव में उलझे इस टूर्नामेंट के आयोजन को लेकर अब स्थिति स्पष्ट होती जा रही है। भारत इस बार मेजबान है और रिपोर्ट्स के मुताबिक टूर्नामेंट का शेड्यूल अगले 24 से 48 घंटों के भीतर यानी 26 या 27 जुलाई को जारी किया जा सकता है।

क्रिकबज की रिपोर्ट में यह दावा किया गया है कि हालात अब स्थिर हो चुके हैं और एशियन क्रिकेट काउंसिल (ACC) की हालिया ढाका बैठक के बाद शेड्यूल की घोषणा सिर्फ एक औपचारिकता भर रह गई है। यह मीटिंग भारत, पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच चल रहे कूटनीतिक तनाव के कारण सुर्खियों में रही, लेकिन अब माहौल सकारात्मक नजर आ रहा है।

शेड्यूल को लेकर बताया जा रहा है कि यह दो चरणों में घोषित किया जाएगा। पहला हिस्सा 26 जुलाई को आ सकता है जबकि शेष कार्यक्रम 28 जुलाई तक सार्वजनिक किया जाएगा। संभावित रूप से टूर्नामेंट 10 से 28 सितंबर के बीच आयोजित किया जाएगा, हालांकि तारीखों में मामूली फेरबदल की संभावना बनी हुई है।

जहां तक मुकाबलों के स्थान की बात है, तो इस बार एशिया कप के मैच संयुक्त अरब अमीरात के दुबई और अबू धाबी में खेले जाने की उम्मीद है। मौसम की अनुकूलता, अंतरराष्ट्रीय सुविधाएं और व्यावसायिक हितों को ध्यान में रखते हुए इन शहरों को प्राथमिकता दी गई है। BCCI टूर्नामेंट की मेजबानी कर रहा है और शेड्यूल के अंतिम मसौदे को तैयार करने में जुटा है।

BCCI ने यह भी स्पष्ट किया है कि कुछ व्यावसायिक साझेदारियों की औपचारिकताएं अभी पूरी नहीं हुई हैं, जिसके बाद शेड्यूल को अंतिम रूप दिया जाएगा। 24 जुलाई की ढाका मीटिंग के बाद यह पूरा जिम्मा BCCI को सौंप दिया गया है और अब जल्द ही एशियन क्रिकेट काउंसिल के आधिकारिक मंच से इसकी घोषणा संभव है।

Share this content:

About The Author

error: Content is protected !!