May 1, 2026

भारत: अमिताभ बच्चन ने दिखाई अपनी लबूबू डॉल, फैन्स हुए उत्साहित

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपनी नई लबूबू डॉल की झलक दिखाई, जो तेजी से वायरल हो रही है. इस वीडियो में उनकी कार के आगे लबूबू गुड़िया लटकी हुई दिखाई दे रही है. बिग बी ने इसे पेश करते हुए मज़ेदार अंदाज में कहा कि अब उनकी कार में थोड़ी मस्ती भी होगी.

इस वीडियो के बाद फैन्स ने अपने उत्साह और सवालों का इज़हार किया. कई यूजर्स ने कमेंट किया कि “सर, आपको भी लबूबू पसंद है?” और कुछ ने हैरानी जताई कि क्या वे ऐसी चीजों पर विश्वास करते हैं. सोशल मीडिया पर अमिताभ के लबूबू वीडियो ने उनके फैन्स के बीच नई चर्चा छेड़ दी है, जो इस वायरल ट्रेंड का हिस्सा बन चुके हैं.

अमिताभ बच्चन ने हाल ही में अपना 83वां जन्मदिन मनाया और इस मौके पर उन्होंने अपने आवास जलसा के बाहर फैन्स का अभिवादन भी स्वीकार किया. काम की बात करें तो उन्हें आखिरी बार रजनीकांत की फिल्म वेट्टैयां में देखा गया था और आने वाले समय में वह रिभु दासगुप्ता की सेक्शन 84 और फरहान अख्तर अभिनीत 120 बहादुर जैसी फिल्मों में नजर आएंगे. इसके अलावा वह क्विज़-आधारित रियलिटी शो कौन बनेगा करोड़पति के 17वें सीज़न की मेज़बानी भी कर रहे हैं.

Share this content:

About The Author

error: Content is protected !!