लखनऊ में छठ महापर्व पर जगमगाए गोमती के घाट, आकर्षक रोशनी से जगमगाया गोमती तट

लखनऊ। लोक आस्था और सूर्य उपासना के महापर्व छठ पूजा को लेकर राजधानी लखनऊ में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। छठ पर्व पर श्रद्धालुओं के स्वागत और उनकी सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए नगर निगम लखनऊ की ओर से गोमती नदी के विभिन्न घाटों को आकर्षक ढंग से सजाया गया है। घाटों का सौंदर्यीकरण कराने के साथ ही विशेष प्रकाश व्यवस्था की गई है, जिससे पूरा गोमती तट रंग-बिरंगी रोशनी से जगमगा उठा है। रोशनी से सजे घाटों की खूबसूरती देखते ही बन रही है और पर्व को लेकर पूरे क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल नजर आ रहा है।

स्वच्छता और सुविधाओं का रखा गया विशेष ध्यान

छठ पूजा के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के घाटों पर पहुंचने की संभावना को देखते हुए नगर निगम प्रशासन ने साफ-सफाई और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं पर विशेष ध्यान दिया है। घाटों को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने के साथ ही श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए जरूरी इंतजाम सुनिश्चित किए गए हैं। नगर निगम का उद्देश्य छठ व्रतियों और उनके परिजनों को पूजा-अर्चना के लिए स्वच्छ, सुरक्षित और बेहतर वातावरण उपलब्ध कराना है।

नगर निगम ने की स्वच्छता बनाए रखने की अपील

नगर निगम प्रशासन ने छठ महापर्व के अवसर पर सभी श्रद्धालुओं को हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए घाटों पर स्वच्छता बनाए रखने की अपील की है। प्रशासन ने श्रद्धालुओं से पूजा के दौरान घाटों की साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखने और नगर निगम द्वारा की गई व्यवस्थाओं को बनाए रखने में सहयोग करने का आग्रह किया है।

Share this content:

About The Author

You may have missed