चेन स्नैचिंग मामले में फरार फैसल खान गिरफ्तार, पीड़ित की आंखों में मिर्च झोंककर लूटी थी सोने की चेन

लखनऊ। राजधानी में वजीरगंज पुलिस ने चेन स्नैचिंग की वारदात में फरार चल रहे दूसरे वांछित आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने 19 वर्षीय फैसल खान पुत्र मो. नसीम खान को रिवर बैंक कॉलोनी कट के पास से गिरफ्तार किया। आरोपी काफी समय से पुलिस की गिरफ्त से बाहर चल रहा था। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। पुलिस के मुताबिक, आरोपी के खिलाफ मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

आंखों में मिर्च झोंककर लूटी थी सोने की चेन

पुलिस के अनुसार, बीती 26 अक्टूबर को जवाहर नगर निवासी आशीष कुमार वर्मा ने वजीरगंज थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया था कि दो अज्ञात बदमाशों ने उनके पिता की आंखों में मिर्च झोंक दी और इसी दौरान उनके गले से सोने की चेन छीनकर मौके से फरार हो गए। घटना के बाद पीड़ित की शिकायत पर वजीरगंज थाने में मुकदमा संख्या 274/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 304(2) में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी थी।

एक आरोपी पहले ही चेन के टुकड़ों के साथ हो चुका है गिरफ्तार

मामले की जांच के दौरान पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी खुशहाल कश्यप उर्फ तुषार उर्फ शूटर को 2 नवंबर को गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस ने उसके कब्जे से लूटी गई सोने की चेन के टुकड़े भी बरामद किए थे। वहीं, वारदात में शामिल दूसरे आरोपी फैसल खान की तलाश लगातार की जा रही थी। आखिरकार 13 नवंबर की रात मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने उसे रिवर बैंक कॉलोनी कट के पास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अब गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई में जुटी है।

Share this content:

About The Author

You may have missed