लखनऊ में प्रॉपर्टी डीलर की हत्या: बोरे में मिला शव, पान खाने की बात कह कर घर से निकला था प्रॉपर्टी डीलर

लखनऊ। राजधानी के बीकेटी थानाक्षेत्र में एक प्रॉपर्टी डीलर की हत्या का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के मुताबिक मृतक अरविंद घर से अपनी बाइक से निकला था। खुर्रमनगर से पान खाकर बाइक से ही आगे बढ़ा। घटनास्थल तक अपनी बाइक से पहुंचा या कोई ले गया। इसकी जानकारी पुलिस कर रही है। शव के पास ईंट मिली थी लेकिन प्रॉपर्टी डीलर की बाइक नहीं मिली।

मोहम्मदपुर रसूलपुर निवासी अरविंद रावत (39) प्रॉपर्टी का काम करते थे। पिता बाराती लाल का देहांत हो चुका है। वह मां चंपा, पत्नी अंजू देवी और बच्चे अनुष्का, निखिल और अखिल के साथ रहते थे। सोमवार को शाम 6 बजे अरविंद घर से पान खाने की बात कहकर निकले थे। जहां शव मिला, वह जगह घर से 25 किमी दूर है। वहीं देर रात जब वापस नहीं लौटे तो परिवार ने खोजबीन शुरू की। इसके बाद मंगलवार दोपहर करीब 2 बजे पुलिस इंदिरानगर चौकी पहुंचकर जानकारी दी। सूचना पर पुलिस ने फोटो सर्कुलेट की तो बीकेटी में अज्ञात शव मिलने की सूचना मिली। इसके बाद परिवार को बुलाकर शिनाख्त कराई गई।

जांच में जुटी पुलिस

अरविंद के साले संदीप ने बताया कि प्रॉपर्टी को लेकर कई लोगों से विवाद चल रहा था। हालांकि किससे मिलने गए थे इसकी जानकारी नहीं है। पुलिस अब सीडीआर की मदद से अंतिम बार किससे बात की। इसकी जानकारी कर रही है। वहीं मंजू देवी के अनुसार, उनके पति प्रॉपर्टी डीलिंग करते थे। इसी को लेकर चारों आरोपियों से उनका विवाद था। पत्नी ने बताया, शारिक और अजीज पहले भी पति का अपहरण कर चुके थे। वहीं प्रॉपर्टी डीलर की पत्नी मंजू देवी ने पुलिस को शिकायत देकर 4 लोगों पर हत्या का शक जताया है।

Share this content:

About The Author

You may have missed