कॉमेडी से 5 साल का ब्रेक लेंगे जाकिर खान, लाइव शो में किया बड़ा ऐलान

फेमस स्टैंड-अप कॉमेडियन जाकिर खान ने अपने फैंस को चौंकाने वाला ऐलान किया है। हैदराबाद में हुए एक लाइव शो के दौरान जाकिर खान ने कहा कि वह कॉमेडी से लंबा ब्रेक लेने जा रहे हैं, जो तीन से पांच साल तक का हो सकता है। उनका यह बयान सामने आते ही सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया।

जाकिर खान ने बताया कि यह ब्रेक उनके मौजूदा ‘पापा यार’ टूर के बाद शुरू हो सकता है और संभव है कि वह 2028, 2029 या 2030 तक स्टैंड-अप कॉमेडी से दूर रहें। उन्होंने कहा कि वह अपनी सेहत को प्राथमिकता देना चाहते हैं और निजी जिंदगी पर भी ध्यान केंद्रित करना जरूरी हो गया है।

लाइव शो के दौरान जाकिर खान भावुक नजर आए। उन्होंने दर्शकों से कहा कि ऑडियंस का प्यार और साथ उनके लिए बेहद खास है और वह इसके लिए हमेशा आभारी रहेंगे। जाकिर ने यह भी साफ किया कि यह फैसला उन्होंने सोच-समझकर लिया है ताकि खुद को शारीरिक और मानसिक रूप से बेहतर रखा जा सके।

इसके बाद जाकिर खान ने सोशल मीडिया पर भी अपने फैंस के साथ अपने प्लान साझा किए। उन्होंने लिखा कि 20 जून तक होने वाले सभी शो एक तरह से सेलिब्रेशन होंगे और वह ज्यादा शहरों में परफॉर्म नहीं कर पाएंगे, लेकिन फैंस से मिलने की पूरी कोशिश करेंगे।

Share this content:

About The Author

You may have missed