लखनऊ: इंजीनियरिंग कॉलेज में बीटेक छात्र की संदिग्ध हालात में मौत, हॉस्टल कमरे के फर्श पर मिला शव

लखनऊ के जानकीपुरम इलाके में स्थित एक इंजीनियरिंग कॉलेज में शुक्रवार को बीटेक केमिकल इंजीनियरिंग के छात्र की रहस्यमयी हालात में मौत हो गई। मृतक की पहचान मऊ निवासी आकाश दत्त सिंह के रूप में हुई है। उसका शव हॉस्टल के कमरे के फर्श पर पड़ा मिला, जिससे पूरे कॉलेज परिसर में हड़कंप मच गया। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया, जहां छात्र मृत अवस्था में पाया गया।

सूचना मिलते ही एसीपी अलीगंज ऋषभ यादव, इंस्पेक्टर जानकीपुरम विनोद कुमार तिवारी और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने कमरे की जांच शुरू कर दी है और मौके से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। शुरुआती जांच में छात्र की मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, ताकि मौत के सही कारणों का पता लगाया जा सके।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, आकाश दत्त सिंह इंजीनियरिंग कॉलेज में बीटेक (केमिकल) की पढ़ाई कर रहा था और हॉस्टल में अकेला रहता था। दोस्तों ने बताया कि वह पिछले कुछ दिनों से तनाव में था, हालांकि इसकी पुष्टि अभी नहीं हुई है। पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है—क्या यह हादसा था, आत्महत्या या कुछ और? कॉलेज प्रशासन और छात्र दोनों इस घटना से सदमे में हैं।

Share this content:

About The Author

You may have missed