April 18, 2026

मुंबई: खत्म हुआ ‘लव एंड वॉर’ का मुंबई शेड्यूल, अब इटली में शूट करेंगे रणबीर-आलिया और विकी

संजय लीला भंसाली की मचअवेटेड फिल्म ‘लव एंड वॉर’ को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है। रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और विकी कौशल स्टारर इस फिल्म का मुंबई वाला शेड्यूल पूरा हो चुका है। अब टीम फिल्म के आखिरी हिस्से की शूटिंग के लिए इटली रवाना होगी। बताया जा रहा है कि वहां फिल्म के क्लाइमेक्स से जुड़े कुछ बेहद खास और भव्य सीन्स शूट किए जाएंगे।

हाल ही में खबरें आई थीं कि फिल्म का इंटरनेशनल शेड्यूल रद्द हो गया है, लेकिन सूत्रों के मुताबिक ऐसा नहीं है। भंसाली की टीम मुंबई में 1970 के दशक का इटली का सेट बनाकर पहले फेज की शूटिंग कर चुकी है। अब 20 दिन का फाइनल शेड्यूल दिसंबर तक इटली में पूरा किया जाएगा। दिवाली से पहले लगभग दस दिनों तक मुंबई में शूटिंग हुई थी, जिसमें रणबीर और आलिया के साथ कई इमोशनल सीन फिल्माए गए।

फिल्म ‘लव एंड वॉर’ को लेकर फैंस में जबरदस्त उत्साह है, क्योंकि यह 18 साल बाद रणबीर कपूर और संजय लीला भंसाली की जोड़ी की वापसी है। वहीं, आलिया भट्ट और विकी कौशल भी अपने दमदार अभिनय के लिए जाने जाते हैं। आलिया ने कहा था कि वह रणबीर और भंसाली को एक साथ दोबारा काम करते देखने के लिए बेहद एक्साइटेड हैं। फिल्म के अगले साल रिलीज होने की उम्मीद है और इसे 2026 की सबसे बड़ी रोमांटिक-ड्रामा फिल्मों में से एक माना जा रहा है।

Share this content:

About The Author

error: Content is protected !!