Yashasvi Jaiswal का बड़ा खुलासा: डेटिंग लाइफ पर कहा ‘नहीं’, वायरल अफवाहों का किया खंडन
टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज ने सोशल मीडिया पर साफ किया अपना पक्ष
भारतीय क्रिकेट के युवा स्टार यशस्वी जायसवाल इन दिनों अपनी धमाकेदार बल्लेबाजी के साथ-साथ पर्सनल लाइफ की वजह से भी सुर्खियों में बने हुए हैं। फिलहाल वह वेस्टइंडीज के खिलाफ 2 मैचों की टेस्ट सीरीज में खेल रहे हैं। इसी बीच जायसवाल ने अपनी डेटिंग लाइफ को लेकर बड़ा खुलासा किया और पिछले कई सालों से उनके नाम के साथ जुड़े अफवाहों का खंडन किया।
मैडी हैमिल्टन के साथ जुड़े थे नाम
यशस्वी जायसवाल का नाम लंबे समय से इंग्लैंड की न्यूट्रिशन एक्सपर्ट मैडी हैमिल्टन के साथ जोड़ा जाता रहा है। अफवाहों के अनुसार, मैडी कई बार आईपीएल के दौरान स्टैंड्स में जायसवाल को सपोर्ट करती नजर आई हैं। दोनों के बीच पिछले तीन साल से रिश्ते की चर्चाएँ थीं। इतना ही नहीं, मैडी के भाई हेनरी हैमिल्टन और यशस्वी के बीच भी अच्छी दोस्ती बताई जाती है।
वायरल वीडियो में खुद किया खुलासा
हाल ही में सोशल मीडिया पर यशस्वी का एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें वह पॉडकास्ट के दौरान अपनी डेटिंग लाइफ के बारे में बात कर रहे थे। पॉडकास्ट होस्ट राज समानी ने उनसे सीधे सवाल किया कि क्या आप किसी को डेट कर रहे हैं। यशस्वी ने स्पष्ट रूप से जवाब दिया, “नहीं।”
वायरल फोटोज पर भी दिया जवाब
जायसवाल से उन वायरल तस्वीरों के बारे में भी सवाल किया गया जिसमें वह मैडी हैमिल्टन के साथ नजर आए थे। इस पर उन्होंने कहा कि “ऐसा कुछ भी नहीं है।” इस बयान के साथ ही उन्होंने सभी अफवाहों को खारिज कर दिया।
यशस्वी की फैन फॉलोइंग बढ़ी
इस खुलासे के बाद यशस्वी जायसवाल के फैंस में और उत्सुकता बढ़ गई है। युवा बल्लेबाज ने अपने प्रोफेशनल फोकस को प्राथमिकता देते हुए निजी जीवन पर शांति बनाए रखने का संदेश भी दिया है। अब फैंस की नजरें अगले मैच पर टिकी हैं, जहां वह मैदान पर अपनी बल्लेबाजी से प्रभावित करेंगे।
Share this content:
