May 2, 2026

दिल्ली: ‘वोट चोरी’ अभियान पर राहुल गांधी का वार, सोशल मीडिया पर साझा किया नया वीडियो

कांग्रेस ने अपने ‘वोट चोरी’ अभियान को तेज करते हुए एक और वीडियो सोशल मीडिया पर जारी किया है। इस वीडियो को साझा करते हुए राहुल गांधी ने सरकार पर निशाना साधा और लिखा—“चोरी-चोरी, चुपके-चुपके… लेकिन अब और नहीं, जनता जाग गई है।”

वीडियो में दिखाया गया कि कैसे मतदाता सूची से नाम हटाकर फर्जी वोट डाले जा रहे हैं। राहुल गांधी के साथ प्रियंका गांधी ने भी यह वीडियो शेयर करते हुए सवाल उठाया कि “कहीं आपका वोट तो चोरी नहीं हो गया?” साथ ही उन्होंने लोगों से अपील की कि वे इस अभियान से जुड़ें और ‘वोट चोरी बंद करो’ की मांग करें।

यह पहला मौका नहीं है जब कांग्रेस ने ऐसा वीडियो साझा किया है। इससे पहले भी पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी ने एक क्लिप जारी कर चुनाव आयोग से जवाबदेही की मांग की थी। कांग्रेस ने इस अभियान से जुड़ने के लिए एक वेब पोर्टल भी लॉन्च किया है ताकि लोग वोट चोरी के खिलाफ अपनी आवाज़ बुलंद कर सकें।

Share this content:

About The Author

error: Content is protected !!