देश के सबसे महंगी जमीनों वाले शहरों की नई सूची जारी, जानिए टॉप 10 में कौन-कौन शामिल है
नया सर्किल रेट जारी होने के बाद देश के सबसे महंगी जमीनों वाले शहरों की लिस्ट सामने आई है। इस सूची में मुंबई ने सबसे ऊपर का स्थान हासिल किया है, जहां जमीनों के औसत सर्किल रेट 1 लाख से 8 लाख रुपये प्रति वर्ग फुट तक पहुँच गए हैं। इसके बाद राजधानी दिल्ली दूसरे नंबर पर है, जहां की जमीनें भी बेहद महंगी हैं।
दिल्ली में जमीनों का औसत सर्किल रेट 70 हजार से 6 लाख रुपये के बीच है। पंजाब के चंडीगढ़ शहर ने तीसरे स्थान पर अपनी जगह बनाई है, जहां सर्किल रेट 66 हजार से 1.75 लाख रुपये तक है। उत्तर प्रदेश के नोएडा को चौथे स्थान पर रखा गया है, जिसकी जमीनों का औसत रेट 63 हजार से 1.70 लाख रुपये तक बताया गया है।
महाराष्ट्र के पुणे ने पांचवां स्थान हासिल किया है, जहां जमीनों का औसत सर्किल रेट 38 हजार से 1.40 लाख रुपये तक पहुंच गया है। वहीं कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु छठे नंबर पर है, जहां जमीनों का औसत सर्किल रेट 45 हजार से 1.25 लाख रुपये तक है।
तमिलनाडु के चेन्नई को सातवें और तेलंगाना के हैदराबाद को आठवें स्थान पर रखा गया है। इनमें चेन्नई की जमीनों का औसत सर्किल रेट 60 हजार से 95 हजार रुपये के बीच है, जबकि हैदराबाद में यह 64 हजार से 85 हजार रुपये तक है।
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ ने नौवें स्थान से पीछे हटकर गाजियाबाद नौवें और लखनऊ दसवें नंबर पर आ गया है। इस तरह उत्तर प्रदेश के तीन शहर—नोएडा, गाजियाबाद और लखनऊ—देश की सबसे महंगी जमीनों वाले टॉप 10 शहरों में शामिल हैं।
इस लिस्ट से पता चलता है कि देश में मुंबई के बाद भी कई शहरों की जमीनें तेजी से महंगी हो रही हैं, खासकर मेट्रो शहरों और उनकी उपनगरों में। यह निवेश और आवासीय मांग में वृद्धि का भी संकेत है।
Share this content:
