May 1, 2026

करीना कपूर के पहले हीरो की दौलत 280 करोड़, पत्नी की नेटवर्थ 900 करोड़ रुपये

करीना कपूर खान ने फिल्मी दुनिया में कदम रखते ही बॉलीवुड में अपनी अलग पहचान बना ली थी। साल 2000 में फिल्म ‘रिफ्यूजी’ से डेब्यू करने वाली करीना अब तक ढाई दशक का सफल करियर तय कर चुकी हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि उनके करियर की पहली फिल्म में उनके हीरो कौन थे?

 

करीना ने ‘रिफ्यूजी’ में अभिनेता अभिषेक बच्चन के साथ डेब्यू किया था। दिलचस्प बात ये है कि यह फिल्म दोनों कलाकारों की पहली फिल्म थी। हालांकि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर खास प्रदर्शन नहीं कर पाई थी, लेकिन इसने दोनों को इंडस्ट्री में पहचान जरूर दिलाई।

 

अभिषेक बच्चन, भले ही अपने पिता अमिताभ बच्चन जैसी लोकप्रियता हासिल नहीं कर सके हों, लेकिन उन्होंने अपने करियर में कई बेहतरीन फिल्में दी हैं और अच्छी खासी दौलत भी बनाई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अभिषेक की कुल नेटवर्थ करीब 280 करोड़ रुपये है। वह लगातार अपने काम से खुद को साबित करते आए हैं।

 

वहीं अभिषेक की पत्नी और बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन की नेटवर्थ उनसे कहीं ज्यादा है। ऐश्वर्या के पास करीब 900 करोड़ रुपये की संपत्ति है। उन्होंने 1997 में तमिल फिल्म ‘इरुवर’ और फिर हिंदी फिल्म ‘और प्यार हो गया’ से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा और आज वह इंडस्ट्री की सबसे प्रतिष्ठित अभिनेत्रियों में गिनी जाती हैं।

 

करीना कपूर, अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय तीनों ही इंडस्ट्री में बड़े नाम हैं, लेकिन यह जानना दिलचस्प है कि करीना की शुरुआत जिनके साथ हुई थी, वो जोड़ी आज भी ग्लैमर, प्रतिभा और संपत्ति – तीनों में किसी से पीछे नहीं है।

Share this content:

About The Author

error: Content is protected !!