May 1, 2026

सैयारा की कमाई का जलवा बरकरार, 15वें दिन पहुंची 284.75 करोड़ पर – 300 करोड़ की ओर बढ़ते कदम

मोहित सूरी के निर्देशन में बनी फिल्म सैयारा लगातार बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। अनीत पड्डा और अहान पांडे की जोड़ी को लेकर बनी इस रोमांटिक ड्रामा ने महज 15 दिनों में 284.75 करोड़ रुपए की कमाई कर ली है। रिलीज के तीसरे हफ्ते में भी फिल्म की पकड़ बनी हुई है और यही रफ्तार रही तो 300 करोड़ क्लब में शामिल होना कोई मुश्किल नहीं लगता।

पहले वीकेंड में ही फिल्म ने 85 करोड़ के आसपास का कलेक्शन कर यह जता दिया था कि दर्शकों को इसकी कहानी और स्टारकास्ट पसंद आ रही है। इसके बाद भी फिल्म ने लगातार अपने प्रदर्शन को बरकरार रखा है। 15वें दिन 4.25 करोड़ की कमाई के साथ यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर मजबूती से टिकी है।

वर्तमान में सैयारा को ‘धड़क 2’, ‘सन ऑफ सरदार 2’, ‘किंगडम’, और हॉलीवुड फिल्म ‘जुरासिक वर्ल्ड रीबर्थ’ जैसी फिल्मों से प्रतिस्पर्धा मिल रही है, बावजूद इसके इसका कारोबार प्रभावित नहीं हुआ है। फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन भी 450 करोड़ के करीब पहुंच चुका है, जो इसे साल की सबसे बड़ी फिल्मों में शामिल कर रहा है।

इस फिल्म का बजट लगभग 40 करोड़ था और अब तक यह लागत का 11 गुना रिटर्न दे चुकी है। दर्शकों से मिल रही तारीफों के चलते यह साफ है कि फिल्म को लंबी मियाद तक सिनेमाघरों में जगह मिल सकती है। अनीत और अहान की जोड़ी के साथ मोहित सूरी की रोमांटिक शैली एक बार फिर हिट फॉर्मूले के तौर पर सामने आई है।

अब देखना यह होगा कि क्या सैयारा अगले कुछ दिनों में 300 करोड़ का जादुई आंकड़ा छू पाती है या नहीं। लेकिन अब तक के आंकड़े इसे साल की सबसे बड़ी हिट फिल्मों में शामिल करने के लिए काफी हैं।

Share this content:

About The Author

error: Content is protected !!