May 5, 2026

‘सैयारा’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, पहले दिन की जबरदस्त कमाई से तोड़े 6 फिल्मों के रिकॉर्ड

मोहित सूरी की रोमांटिक म्यूजिकल फिल्म ‘सैयारा’ ने रिलीज़ के पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर बड़ी छलांग लगाते हुए कई फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़ डाले हैं। 18 जुलाई 2025 को रिलीज़ हुई इस फिल्म में दो नए चेहरे, अहान पांडे और अनीत पड्डा, मुख्य भूमिका में नजर आए। यह दोनों की डेब्यू फिल्म है, लेकिन पहले ही दिन इनकी जोड़ी ने दर्शकों का दिल जीत लिया है।

फिल्म को लेकर दर्शकों में पहले से काफी उत्सुकता थी, जिसका अंदाजा एडवांस बुकिंग से ही लग गया था। ‘सैयारा’ ने एडवांस बुकिंग में ही 9.4 करोड़ रुपये कमा लिए थे, जो 2025 की तीसरी सबसे बड़ी एडवांस बुकिंग साबित हुई। इसके बाद, फर्स्ट डे कलेक्शन ने सभी को चौंका दिया।

सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार, ‘सैयारा’ ने पहले दिन कुल ₹20 करोड़ की कमाई की, और हिंदी ऑक्यूपेंसी करीब 49.90% रही। यह 2025 में किसी भी नए कलाकारों की फिल्म के लिए सबसे बड़ी ओपनिंग मानी जा रही है। फिल्म के रोमांटिक गाने—’बर्बाद’ और ‘हमसफर’—सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं और युवाओं के बीच चर्चा का विषय बन चुके हैं।

इस दमदार ओपनिंग के साथ ‘सैयारा’ ने बॉलीवुड की कई बड़ी फिल्मों को पीछे छोड़ दिया। जानिए किन फिल्मों को पछाड़ा:

‘धड़क’ (जाह्नवी कपूर-ईशान खट्टर) – 8.71 करोड़

‘स्काई फोर्स’ – 12.25 करोड़

‘रेड 2’ – 19.25 करोड़

‘जाट’ – 9.5 करोड़

‘सितारे जमीन पर’ – 10.7 करोड़

‘केसरी चैप्टर 2’ – 7.75 करोड़

खास बात यह है कि अहान पांडे, बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे के कजिन हैं, और उनका यह ग्रैंड डेब्यू अब पूरे इंडस्ट्री में चर्चा का विषय बन गया है।

यदि वीकेंड पर फिल्म का प्रदर्शन इसी तरह बना रहा, तो ‘सैयारा’ 2025 की सबसे बड़ी हिट फिल्मों में शुमार हो सकती है।

Share this content:

About The Author

error: Content is protected !!